OnePlus Pad 2 Specifications: वनप्लस ने 16 जुलाई को अपने ‘समर लॉन्च इवेंट’ में अपने लेटेस्ट टैबलेट वनप्लस पैड 2 लॉन्च करेगा। ये डिवाइस भारत में भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, आधिकारिक रूप से पेश किए जाने से पहले ही एक लीक में अपकमिंग टैबलेट के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
एक टिपस्टर के अनुसार, वनप्लस पैड 2 एक नया टैबलेट नहीं होगा, बल्कि वनप्लस पैड प्रो का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, वनप्लस पैड 2 एक बहुत पावरफुल टैबलेट होने की उम्मीद है। इसमें 3000 x 2120 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 12.1 इंच 144 हर्ट्ज आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके 6 स्पीकर के सपोर्ट के साथ आने की संभावना है।
अपकमिंग टैबलेट को लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित होने की संभावना है। इसको दो स्टोरेज वेरिएंट- 8GB रैम+128GB स्टोरेज और 12GB रैम+256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। नया टैबलेट 13MP के रियर कैमरे और 8MP के फ्रंट-फेसिंग शूटर के साथ आ सकता है। इसमें 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,510mAh की बैटरी दिये जाने की उम्मीद है।
बता दें कि मिलान (इटली) में आयोजित होने वाले ‘समर लॉन्च इवेंट’ में वनप्लस पैड 2 के अलावा, कंपनी वनप्लस नॉर्ड 4, नॉर्ड बड्स 3 प्रो और वॉच 2आर को भी लॉन्च करेगी।