1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के भाईजान अब अपनी पार्टी के लिए ना घर के हैं और ना ही घाट के…अखिलेश यादव और आजम खान के रिश्तों पर केशव मौर्य का तंज

सपा के भाईजान अब अपनी पार्टी के लिए ना घर के हैं और ना ही घाट के…अखिलेश यादव और आजम खान के रिश्तों पर केशव मौर्य का तंज

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब सपा बहादुर अखिलेश यादव के शासन में सत्ता की असली ताक़त आजम खान के चाबुक से चलती थी। यह पूरा प्रदेश जानता था, सपा के वही भाईजान अब अपनी पार्टी के लिए ना तो घर के हैं और ना ही घाट के। सपा के गलियारों में यह चर्चा भी आम है कि अपने बहादुर का नाम सुनकर उनको 'मितली' आने लगती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के बीच चल रहे रिश्तों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, कभी आजम खान के चाबुक से शासन-सत्ता चलती थी लेकिन आज अखिलेश यादव को उनका नाम सुनकर मितली आने लगी है।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब सपा बहादुर अखिलेश यादव के शासन में सत्ता की असली ताक़त आजम खान के चाबुक से चलती थी। यह पूरा प्रदेश जानता था, सपा के वही भाईजान अब अपनी पार्टी के लिए ना तो घर के हैं और ना ही घाट के। सपा के गलियारों में यह चर्चा भी आम है कि अपने बहादुर का नाम सुनकर उनको ‘मितली’ आने लगती है।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

दरअसल, इन दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के रिश्तों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि, सपा अध्यक्ष ने अपने दिग्गज नेता से दूरी बना ली है। कई मौकों पर उनके बयान ने भी इन चर्चाओं को और ज्यादा जोर दे दिया। काफी दिनों से इन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात भी नहीं हुई है।

जेल में बंद हैं आजम खान
बता दें कि, बीते महीने तंजीम फातिमा ने आजम खान से जेल में मुलाकात की थी। इसके बाद उसने मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा कि, समाजवादी पार्टी के कोई बड़े नेता आजम खान से मिलने नहीं आते हैं, एक वक्त था हर कोई उनसे मिलता जुलता था। टिकट की पैरवी करता था। इस पर तंजीम फातिमा ने जवाब दिया कि मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है, मुझ बस अल्लाह से उम्मीद है।

 

 

पढ़ें :- बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दिया टिकट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...