1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपाइयों को झूठ के सहारे लोकसभा चुनाव में मिली जीत का घमंड 2027 में जनता चकनाचूर कर देगी: केशव मौर्य

सपाइयों को झूठ के सहारे लोकसभा चुनाव में मिली जीत का घमंड 2027 में जनता चकनाचूर कर देगी: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश में 10 ​सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके बीच एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, सपा का घमंड 2027 में जनता चकनाचूर कर देगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 ​सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके बीच एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, सपा का घमंड 2027 में जनता चकनाचूर कर देगी।

पढ़ें :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, बोलीं- हम आधुनिक भारत के निर्माण की ओर अग्रसर, देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ”सपा बहादुर अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखें परंतु 2017 और 2022 की तरह 2027 में भी पूर्ण नहीं होगा और सपा का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। कांग्रेस के मोहरा राहुल गांधी के दरबारी अखिलेश यादव समझ लें कि भाजपा ही वर्तमान है भाजपा ही भविष्य है। सपाइयों को झूठ के सहारे लोकसभा चुनाव में मिली जीत का घमंड हो गया है जिसे 2027 में जनता चकनाचूर कर देगी”।

पढ़ें :- जनगणना ड्यूटी और स्कूलों में पढ़ाई के बीच संतुलन कैसे बने? कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 18 अगस्त को

बता दें कि, उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की तारीख का जल्द ही एलान होने वाला है। इस उपचुनाव को 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसको लेकर सपा और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नाम पर भी मंथन शुरू कर दिया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...