1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एसएसबी महानिदेशक ने सोनौली सीमा का किया निरीक्षण, भारत-नेपाल सुरक्षा समन्वय पर बनी सहमति

एसएसबी महानिदेशक ने सोनौली सीमा का किया निरीक्षण, भारत-नेपाल सुरक्षा समन्वय पर बनी सहमति

एसएसबी महानिदेशक ने सोनौली सीमा का किया निरीक्षण, भारत-नेपाल सुरक्षा समन्वय पर बनी सहमति

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक संजय सिंगल ने शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के साथ संयुक्त समन्वय बैठक कर सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

एसएसबी चेकपोस्ट पर आयोजित बैठक में दोनों देशों की एजेंसियों ने सीमा पार होने वाली घुसपैठ, मानव तस्करी तथा मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आपसी तालमेल को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। महानिदेशक श्री सिंगल ने सीमा सुरक्षा में पारस्परिक सहयोग को अनिवार्य बताते हुए संयुक्त कार्रवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

बैठक के उपरांत महानिदेशक ने नोमैन्स लैंड क्षेत्र में लगभग 500 मीटर की पैदल दूरी तय कर खुली सीमा का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों से सुरक्षा संबंधी चुनौतियों व उनकी समस्याओं पर भी संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान सीमा पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की गई। इसके साथ ही उन्होंने सोनौली कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (आईसीपी) का भी निरीक्षण कर प्रगति का मूल्यांकन किया।

दौरे के दौरान नेपाल के रूपनदेही जिले के एसपी तथा नेपाल आर्म्ड पुलिस व नेपाली सेना के अधिकारियों ने बुके भेंट कर महानिदेशक का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसएसबी के उच्चाधिकारियों में रतन संजय, महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ,मुन्ना सिंह, उप महानिरीक्षक सेक्टर गोरखपुर,संजय शेरखानी, उप महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ शक्ति सिंह ठाकुर, कमांडेंट 22वीं वाहिनी; जगदीश धाबाई, कमांडेंट 66वीं वाहिनी; उज्जवल दत्ता, कमांडेंट 43वीं वाहिनी; संजय कुमार, कमांडेंट 50वीं वाहिनी सहित कस्टम, पुलिस, एपीएफ और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...