1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Starbucks CEO Laxman Narasimhan resigns : स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन का इस्तीफा, ब्रायन निकोल को मिली जिम्मेदारी

Starbucks CEO Laxman Narasimhan resigns : स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन का इस्तीफा, ब्रायन निकोल को मिली जिम्मेदारी

मुश्किलों से गुजर रही बहुराष्ट्रीय कॉफी शृंखला स्टारबक्स ने हाल ही में नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Starbucks CEO Laxman Narasimhan resigns : मुश्किलों से गुजर रही बहुराष्ट्रीय कॉफी शृंखला स्टारबक्स ने हाल ही में नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की है। स्टारबक्स ने मंगलवार को भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लक्ष्मण नरसिम्हन की जगह ब्रायन निकोल को चेयरमैन एवं सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की।

पढ़ें :- Noel Tata :  नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन

स्टारबक्स ने एक विज्ञप्ति में कहा कि निकोल नौ सितंबर को अपनी नया दायित्व संभालेंगे। उस समय तक स्टारबक्स के मुख्य वित्त अधिकारी राहेल रग्गेरी अंतरिम सीईओ के रूप में काम करेंगे। निकोल पिछले दो वर्षों में स्टारबक्स के सीईओ बनने वाले चौथे व्यक्ति होंगे। वह फिलहाल मैक्सिकन-प्रेरित खाद्य श्रृंखला चिपोटल के सीईओ हैं।

स्टारबक्स के मौजूदा सीईओ नरसिम्हन अपनी भूमिका से तत्काल प्रभाव से हट रहे हैं। उन्होंने मार्च, 2023 में स्टारबक्स का कार्यभार संभाला था।

इस नेतृत्व परिवर्तन ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है।

पढ़ें :- E20 के 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज्यादा एथेनॉल का दावा, राहुल गांधी ने की तेल कंपनियों पर कार्रवाई की मांग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...