Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. How to Make Cold Coffee: गर्मियों में दिन की शुरुआत करें ठंडी ठंडी Cold Coffee के साथ, ये है बनाने का तरीका

How to Make Cold Coffee: गर्मियों में दिन की शुरुआत करें ठंडी ठंडी Cold Coffee के साथ, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो को सुबह एक कप कॉफी के साथ होती है। वहीं अगर उन्हे सुबह सुबह चाय या कॉफी न मिले तो लगता है मानों आंखे नींद से अभी तक खुली ही न हो। लेकिन अगर बात गर्मियों की हो तो कुछ ठंडा और कलेजे को तर करने वाला पीने की इच्छा होती है। ऐसे में आप दिन की शुरुआत कोल्ड  कॉफी से कर सकती है। आज हम आपको घर में कोल्ड कॉफी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है कोल्ड कॉफी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कोल्ड कॉफी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

दो पैकेट कॉफी पाउडर
आधा कप मिल्क क्रीम या मिल्क पाउडर
दो कप दूध
4 चम्मच चीनी
एक कप बर्फ के टुकड़े
कोको पाउडर
आइसक्रीम
फ्रेश क्रीम

कोल्ड कॉफी बनाने का तरीका

कोल्ड कॉफी बनाने के लिए एक पैन में दो गिलास पके हुए दूध को रखें, दूध एकदम चिल्ड हो। अब ब्लेंडर जार लें और उसमें 5-6 चम्मच यानी आधा कप से भी कम गर्म पानी लें। पानी में चीनी और दो पैकेट कॉफी पाउडरडालें और इसे 1-2 मिनट तक ब्लेंड करें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

ब्लेंड करने से कॉफी, चीनी और पानी मिलकर झाग या फोम बनने लगेगा। अब ब्लेंडर में क्रीम डालकर और फेंट लें और ध्यान दें कि चीनी, कॉफी और क्रीम तीनों अच्छे से मिक्स हो जाए। अब कांच की सर्विंग गिलास लें और उसमें बर्फ के टुकड़े डालें।

अब गिलास में मिक्सी में तैयार कॉफी मिश्रण डालें। कॉफी और बर्फ में ऊपर से चिल्ड दूध डालकर मिक्स करें। सर्व करने से पहले गिलास में आइसक्रीम, चॉकलेट सिरप और कोको पाउडर डाल सकते हैं

Advertisement