Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. State Bank of India Recruitment: SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

State Bank of India Recruitment: SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

State Bank of India Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर बंपर वेकेंसी निकाली है. सरकारी बैंक में नौकरी चाहने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है. SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर 1497 वैकेंसी है. ऑनलाइन आवेदन SBI की वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर 14 सितंबर से जारी है.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

फॉर्म भरने की अंतिम दिनांक 4 अक्टूबर है. SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए जनरल/ओबीसी/EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 750 रुपये अप्लीकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे. एससी/एसटी और PwD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फ्री है.

पदों का विवरण

आयु सीमा

SBI एससीओ भर्ती 2024 में असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) पद के लिए कैंडिडेट्स की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त अन्य पदों के लिए उम्र सीमा 25-30 साल है. आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

शैक्षिक योग्यता

कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या इसके समकक्ष डिग्री होनी चहिए. या फिर एमसीए/एमटेक/एमएससी कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग किया होना चाहिए.

 

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
Advertisement