1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Steve Smith as Opener : अब वॉर्नर की जगह स्मिथ संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी, टीम मैनेजमेंट ने मानी बात

Steve Smith as Opener : अब वॉर्नर की जगह स्मिथ संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी, टीम मैनेजमेंट ने मानी बात

Steve Smith as Opener : डेविड वार्नर के रिटायर होने के बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में ओपनिंग की इच्छा जतायी थी, लेकिन कप्तान पैट कमिन्स (Pat Cummins) इसको लेकर सहमत नहीं थे। हालांकि, स्मिथ अब टीम के लिए ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Steve Smith as Opener : डेविड वार्नर के रिटायर होने के बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में ओपनिंग की इच्छा जतायी थी, लेकिन कप्तान पैट कमिन्स (Pat Cummins) इसको लेकर सहमत नहीं थे। हालांकि, स्मिथ अब टीम के लिए ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स ने स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की ओपनिंग करने की इच्छा का सम्मान किया है और उन्हें पारी शुरुआत करने का मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ ने अभी तक नंबर तीन से लेकर नंबर 9 तक सभी पोजिशन पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। वहीं, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स की मंजूरी के बाद वह नंबर 1 से लेकर नंबर 9 तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

टेस्ट में खेलने की पोजीशन को लेकर स्मिथ का भी कहना है कि बल्लेबाजी के लिए इंतजार करने की वजह से उनका खेल प्रभावित होता है। मार्नस लाबुशेन के पास जब से नंबर 3 की पोजिशन गई है तब से ही स्मिथ को बल्लेबाजी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है।

दूसरी तरफ कप्तान पैट कमिंस मानते हैं कि, टीम के सबसे अहम खिलाड़ी स्मिथ नंबर चार पर काफी बढ़िया परफॉर्म कर रहे हैं और उन्हें नहीं लगता उनके रोल में कोई बदलाव होना चाहिए। वह नंबर चार पर बिल्कुल फिट हैं और उन्हें इस पोजिशन पर डटे रहना चाहिए।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...