1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. चांदी के कड़ों के लिए रोक दिया मां का अंतिम संस्कार, खुद ही चिता पर गया लेट, वायरल हो रही Video

चांदी के कड़ों के लिए रोक दिया मां का अंतिम संस्कार, खुद ही चिता पर गया लेट, वायरल हो रही Video

कलयुगी बेटे की करतूत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जो मां अपने बेटे की ख़्वाहिश पूरा करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा देती है उसी मां के अंतिम संस्कार में कलयुगी बेटे का घिनौना चेहरा सामने आया है, जो सबको झकझोर देने वाला है। दरअसल, राजस्थान के जयपुर में 80 वर्षीय महिला की मृत्यू के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

जयपुर। कलयुगी बेटे की करतूत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जो मां अपने बेटे की ख़्वाहिश पूरा करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा देती है उसी मां के अंतिम संस्कार में कलयुगी बेटे का घिनौना चेहरा सामने आया है, जो सबको झकझोर देने वाला है। दरअसल, राजस्थान के जयपुर में 80 वर्षीय महिला की मृत्यू के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाया गया। श्मशान में चिता के लिए लकड़ियां भी सजाई गई, लेकिन अचानक मृत मां की जगह उसका बेटा चिता पर लेट गया और चांदी की कड़ियों की मांग करने लाग।

पढ़ें :- Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम

यूपी पूरी घटना जयपुर ग्रामीण के विराटनगर क्षेत्र की है, जहां बीते 3 मई को दोपहर 80 वर्षीय महिला का निधन हो गया। मां के निधन के बाद बेटों ने अंतिम यात्रा निकाली और मां के शव को श्मशान घाट लेकर पहुंचे। अंतिम संस्कार के समय मुख्य लोगों ने शव को चिता पर रखने से पहले महिला के श्रृंगार के गहने उसकी सेवा करने वाले बड़े बेटे को सौंप दिए। इस दौरान वहां मौजूद छोटा भाई ओमप्रकाश बिफर पड़ा और चिता पर जाकर लेट गया। साथ ही कहने लगा कि पहले मां के चांदी की कड़े दो, ऐसा नहीं करोगे तो यहां से उठूंगा नहीं।

वहीं, इस दौरान मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं था। इसके बाद लोगों ने उसे जबरदस्ती चिता से उठाया तो वो उस पर बैठ गया। आखिर में जब चांदी के कड़े ओमप्रकाश को मिले, तब जाकर दो घंटे बाद महिला का अंतिम संस्कार हो सका। इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके साथ ही बेटे की इस करतूत ने पूरी मानवता को ही शर्मसार कर दिया।

 

 

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...