1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: जीजा के साथ घुमने जा रही पत्नी को रोकना पति को पड़ा भारी, चाकू से हमला कर किया घायल

UP News: जीजा के साथ घुमने जा रही पत्नी को रोकना पति को पड़ा भारी, चाकू से हमला कर किया घायल

ये मामला गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने का है। अब ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। इसके बाद पति के शिकायत करने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमें बताया गया है कि, दोनों कि शादी 2019 में हुई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक महिला ने जीजा के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया, जिसमें वो घायल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने जीजा के साथ घूमने के लिए जा रही थी, जिसका पति ने विरोध किया। इसको लेकर महिला ने जीजा के साथ मिलकर ये वारदात की।

पढ़ें :- लालू और राबड़ी की Z-प्लस सुरक्षा हटाये जाने पर तेजस्वी का बड़ा फैसला, अपने आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भेजा वापस

बता दें कि, ये मामला गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने का है। अब ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। इसके बाद पति के शिकायत करने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमें बताया गया है कि, दोनों कि शादी 2019 में हुई थी।

शादी के बाद से महिला पूरे घर को परेशान कर रखी थी। इसके बाद वो अक्सर कोई न कोई बहाना बनाकर अपने जीजा के साथ घूमने जाना शुरू कर दी। पति ने बताया कि जब वो इसका विरोध करता तो रोज़ झगड़े करती थी और मुझे जान से मारने कि धमकी देती थी।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है, मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगाा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले की चर्चा पूरे गांव में है।

 

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...