1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने फसल को पहुंचाया नुकसान, सीएम ने अधिकारियों को दिए सर्वे के निर्देश

यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने फसल को पहुंचाया नुकसान, सीएम ने अधिकारियों को दिए सर्वे के निर्देश

उत्तर प्रदेश में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। मौसम के करवट लेते ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हुई। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। मौसम के करवट लेते ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हुई। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश,ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर सर्वे करने और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान,बारिश, वज्रपात आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

उन्होंने कहा कि, गेंहू की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केंद्रों पर गेंहू के सुरक्षित भंडारण का पूरा ध्यान रखा जाए। अधिकारी किसानों की फसल नुकसान का आकलन करें और आख्या शासन को भेंजे ताकि इसको लेकर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

गेंहू की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान
बता दें कि, इन दिनों प्रदेश के सभी हिस्सों में गेंहू की कटाई चल रही है। गेंहू की कटाई के दौरान आंधी—बारिश और ओलावृष्टि ने फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

 

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...