Stuffed Eggplant Recipe: गर्मियोंं की छुट्टियां चल रही है स्कूल कॉलेज सब बंद है। ऐसे में लंच में अगर वही चीज रिपीट हो तो किसी न किसी की डिमांड हो ही जाती है ये नहीं कुछ और बनाइए…तो ऐसे में अगर आप लंच की तैयारी करने जा रही है औऱ घर में बैंगन पड़े है तो आप आज लंच में भरवां बैंगन ट्राई कर सकती है। खासकर अरहर की दाल और चावल रोटी के साथ भरवां बैंगन जायके में चार चांद लगा देगा। तो चलिए जानते है भरवां बैगन बनाने का तरीका।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
भरवां बैंगन बनाने के लिए सामग्री
बैंगन- 400 ग्राम
सरसों का तेल- 4 बडे़ चम्मच
प्याज- एक पिसी हुई
लहसुन- 5 कलियां पिसी हुई
अदरक- 1 इंच (पिसी हुई)
गरम मसाला चुटकी भर (सूखा पिसा हुआ)
हरा धनिया- 3 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
हल्दी पाउडर- ⅓ छोटा चम्मच
लाल मिर्च – ⅓ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच
सौंफ पाउडर- आधा छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
हींग- 1 चुटकी
नमक- स्वादानुसार
आमचूर पाउडर- ½ छोटा चम्मच
भरवां बैंगन बनाने का तरीका
सबसे पहले बैंगन को धोकर इन पर 4 कट इस तरह लगाएं कि इनका डंठल वाला भाग जुड़ा रहे. अब एक बर्तन में एक चम्मच तेल डालें और इसमें धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हल्दी पाउडर, प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक और अमचूर पाउडर सभी मसालों को डालें और इन्हें अच्छी तरह भून लें।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बैंगन में भरने के लिए आपका मसाला तैयार है। अब इस भुने मसाले को चम्मच की मदद से कटे हुए बैंगन में भर लें। इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। अब इसमें जीरा डालें।
इसके बाद इसमें एक एक करके बैंगन भी डालते जाएं और इन्हें तेल में पकने दें। अगर बैंगनों में भरने से मसाला बच गया हो तो उसे भी इन बैंगनों पर डाल दीजिए। इसके बाद इसे ढक दें और पकने दें। इसे धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं। मगर बीच बीच में बैंगन को चेक करते रहें और पलटते रहें। जब ये पक जाएं तो इस पर कटा हुआ हरा धनिया डालें और सर्व करें।