1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ऐसी भाषाशैली का इस्तेमाल आज तक हिमाचल जैसी पवित्र धरती पर नहीं हुआ होगा…कंगना रनौत पर विक्रमादित्य सिंह ने किया पलटवार

ऐसी भाषाशैली का इस्तेमाल आज तक हिमाचल जैसी पवित्र धरती पर नहीं हुआ होगा…कंगना रनौत पर विक्रमादित्य सिंह ने किया पलटवार

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भगवान राम उन्हें जल्द सदबुद्धि दें। वह क्या खाती हैं और मुंबई में क्या पीती हैं। हिमाचल की जनता को इससे कुछ लेना देना नहीं है। न ही यह हिमाचल के मुद्दे हैं।

पढ़ें :- विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, एक जुलाई से लगेंगे इतने रुपये

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि, भाजपा की मंडी से प्रत्याशी कंगना आज मनाली में थी, एक कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस के लिए जिस शब्दावली का प्रयोग किया है ऐसी भाषाशैली का इस्तेमाल आज तक हिमाचल जैसी पवित्र धरती पर नहीं हुआ होगा।

साथ ही कहा, उन्होंने इस शब्दावली की जगह मनाली के मुद्दों की बात करनी चाहिए थी। कुछ दिन पहले मनाली में सदी की सबसे बड़ी आपदा आई थी, क्या आप एक दिन भी आपदा के समय मनाली में आई? आप मुंबई में क्या खाती हैं, क्या पीती हैं, ये हिमाचल प्रदेश के मुद्दे नहीं हैं। आप मंडी के लिए क्या करना चाहती हैं इसपर बात करें।

 

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल पहुंचे अयोध्या, बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी से मन बहुत व्यथित है, प्रभुश्री राम के दर्शन बाद विस्तार से करूंगा बात
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...