1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘राम रावण’ के डायरेक्टर का अचानक निधन, इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

‘राम रावण’ के डायरेक्टर का अचानक निधन, इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर बीजू वट्टपारा (Director and script writer Biju Vattapara) का निधन हो गया है। वह 54 साल के थे। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज और डॉक्यूमेंट्रीज को भी डायरेक्ट किया था। वह एर्नाकुलम के मुवाटुपुजा में रहते थे। वह घर में गिर गए थे।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर बीजू वट्टपारा (Director and script writer Biju Vattapara) का निधन हो गया है। वह 54 साल के थे। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज और डॉक्यूमेंट्रीज को भी डायरेक्ट किया था। वह एर्नाकुलम के मुवाटुपुजा में रहते थे। वह घर में गिर गए थे। बेहोशी की हालत में उन्हें तालुका अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।  बीजू ने ‘राम रावण’, ‘स्वंथम कार्यम जिंदाबाद’ और ‘माई डियर मम्मी’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कलाभवन मणि स्टार ‘लोकनाथन आईएएस’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखीं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

बीजू वट्टपारा (Biju Vattapara) ने फिल्म ‘कलाभाम’ की स्क्रिप्ट भी भी लिखी।  उन्होंने ‘चक्कर वावा’ और ‘वेलुथा कैथरीना’ जैसे नॉवेल और कई स्टोरीज-कविताएं भी लिखीं। उन्होंने अपने कविता संग्रह ‘इदावझियुम थुम्बापूवम’ के लिए कदवनाद कुट्टीकृष्णन साहित्य पुरस्कार जीता।

बीजू वट्टपारा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर

बीजू वट्टपारा (Biju Vattapara) फिल्म संगठनों के एक सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने कमला सुरैया (Kamala Suraiya) के निजी सचिव के रूप में भी काम किया था। एफईएफकेए निदेशक संघ ने बीजू वट्टप्पारा (Biju Vattapara) के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...