Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Summer Healthy Tips: गर्मियों में आपको फ्रेश रखेंगें सफेद जामुन, ये हैं खासियत

Summer Healthy Tips: गर्मियों में आपको फ्रेश रखेंगें सफेद जामुन, ये हैं खासियत

गर्मियों के मौसम में जामुन मिल जाए तो क्या बात है… काले जामुन से तो आप वाकिफ होंगे ही आपको बताते हैं सफेद जामुन के बारे में। गर्मियाँ शुरू होते ही सफेद जामुन (White Jamun) बाजारों में बिकना शुरू हो जाता है।

पढ़ें :- धूप से आकर तुंरत पानी पीने पर हो गई है गले में खराश, तो इन घरेलू उपचार से मिलेगी आराम

ये फल काफी गुणकारी होता है। रोज एप्पल, जावा एप्पल जैसे नामों से भी सफेद जामुन को जाना जाता है। ज्यादा मात्रा में पानी होने की वजह से त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने में सफेद जामुन फायदेमंद है। रोजाना सेवन करने से शरीर में फ्रेशनेस बनी रहती है इसलिए सफेद जामुन को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। क्या हैं सफेद जामुन (White Jamun)  के फायदे, चलिए जानते हैं :

1. ज्यादा पानी और डाइइटेरी फ़ाइबर होने के कारण पाँचन संबंधी समस्या दूर होती हैं। इरिटेबल बाउल सिन्ड्रोम के लक्षणों को दूर करने में भी सफेद जामुन (White Jamun)  सहायक है।

2. विटामिन सी होने के कारण आखों की समस्या जैसे मोतियाबिंद, तनाव, थकी हुई आँखें को दूर करने में फायदेमंद है। दृष्टि को सुधारता है। आँखों में हाइड्रैशन, नमी बनाए रखने में सफेद जामुन लाभकारी है।

पढ़ें :- Benefits of Raisin water: पेट की तमाम समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है किशमिश का पानी

3. सफेद जामुन में एन्टीऑक्सिडन्ट होता है। शरीर में इजात हो रहे फ्री रेडिकल्स शारीरिक समस्याओं को जन्म देते हैं जिससे शरीर को नुकसान पहुंचता है। सफेद जामुन (White Jamun) का ऐन्टीआक्सिडन्ट फ्री रेडिकल्स की समस्या से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखता है।

4. मधुमेह के रोगियों के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक है।

5. काम, भाग दौड़ की वजह से शरीर में पानी का स्तर कम हो जाता है।  डिहाइड्रेशन की समस्या से लड़ने में सफेद जामुन का सेवन करना फायदेमंद होता है।

6. सफेद जामुन (White Jamun)  में कम कैलरी होना वज़न को कम करता है। साथ ही उच्च फ़ाइबर सामग्री होने की वजह से शरीर को पोषक तत्व मिलता है और ओवर इटिंग, क्रैविंग जैसे समस्या को कम करता है।  जिससे वज़न नियंत्रण में रहता है।

पढ़ें :- डिलीवरी के बाद अक्सर बना रहता है सिर दर्द, तो हो सकते हैं ये कारण

7. ज्यादा फ़ाइबर और विटामिन सी की वजह से कलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है । दिल से जुड़े बीमारियों से दूरी बनी रहती है।

8. झुर्रियों और फाइन लाइंस की जैसे समस्या कम करता है। सफेद जामुन (White Jamun)  में युक्त विटामिन सी और पानी चेहरे पर ग्लो बनाए रखता है। हाइड्रैशन से चेहरे और शारीरिक फ्रेशनेस बनी रहती है।

Disclaimer: इन टिप को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस लेख का उद्देश्य आपको केवल जानकारी मुहाइए कराना है।

Advertisement