Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 : ग्रहों के गोचर के क्रम में ग्रहों के सेनापति मंगल देव जल्द ही गोचर करने करने वाले है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को भूमि, ऊर्जा और लाल रंग, साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है। अब ऐसे में मंगल जल्द ही कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती
26 मार्च 2026 को मंगल के उदय होते ही कुछ विशेष राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जिन्हें प्यार, पैसा और सम्मान मिलने वाला है।
मेष
मंगल ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में उदय होने वाले हैं। मंगल के उदय होने से मेष राशि के व्यापारियों को भारी लाभ मिलेगा, इस अवधि में उनके रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं और रुकावट दूर होंगी।
वृषभ राशि
आपके लिए मंगल का उदय करियर के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। व्यापार में अचानक धन लाभ होने की संभावना है। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।
कुंभ राशि
मंगल आपकी राशि के पहले स्थान यानी लग्न भाव में उदय होने जा रहे हैं। मंगल का उदय नौकरी पेशा और व्यापार क्षेत्र में कुंभ राशि वालों के लिए बेहतर मौके लेकर आएगा। वे अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे और आगे बढ़ेंगे।
पढ़ें :- Ganesh Chaturthi Jap : गणेश चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जप , विघ्न-बाधाओं से मिल सकती है मुक्ति
मीन राशि
मंगल आपकी राशि से 12वें भाव में उदय होने जा रहे हैं, जो नौकरी पेशा और व्यापार क्षेत्र में बहुत शुभ साबित होगा। इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और किसी मल्टीनेशनल कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है।