1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sun Transit 17 September 2024 : सूर्य और केतु का मिलन महत्‍वपूर्ण बदलाव लाता है , बनेगा ये योग

Sun Transit 17 September 2024 : सूर्य और केतु का मिलन महत्‍वपूर्ण बदलाव लाता है , बनेगा ये योग

ज्‍योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की युति अद्भुत फलदायी साबित होती है। जल्‍द ही कन्‍या राशि में 3 महत्‍वपूर्ण ग्रहों की युति होने जा रही है, जिससे बुधादित्‍य योग और त्रिग्रही योग बनेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sun Transit 17 September 2024 : ज्‍योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की युति अद्भुत फलदायी साबित होती है। जल्‍द ही कन्‍या राशि में 3 महत्‍वपूर्ण ग्रहों की युति होने जा रही है, जिससे बुधादित्‍य योग और त्रिग्रही योग बनेंगे। पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 सितंबर 2024 को गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य गोचर करके कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से ही केतु महाराज मौजूद हैं। सूर्य और केतु का मिलन महत्वपूर्ण बदलाव लाता है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

त्रिग्रही योग
पंचांग के अनुसार, 23 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध देव गोचर करके कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह कन्‍या राशि में सूर्य, बुध और केतु का जमावड़ा लगेगा। इससे कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं सूर्य बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। ये दोनों शुभ योग सभी 12 राशि वालों पर प्रभाव डालेंगे लेकिन 3 राशियों के लिए विशेष शुभ रहेंगे।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग शुभ प्रभाव  देगा। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी, आप एक के बाद एक सफलता पाएंगे। मान-सम्‍मान बढ़ेगा। बीमारियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को भी यह योग आकस्मिक धन लाभ कराएंगे। कई स्‍त्रोतों से पैसा मिलेगा। रुके हुए काम एकाएक चल पड़ेंगे। निवेश से लाभ होगा। सेहत बेहतर होगी।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...