Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sunday Special Breakfast: छुट्टी के दिन ब्रेकफास्ट में बनाएं कुरकुरे टेस्टी मिक्स दाल का वड़ा

Sunday Special Breakfast: छुट्टी के दिन ब्रेकफास्ट में बनाएं कुरकुरे टेस्टी मिक्स दाल का वड़ा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मूंग की दाल में तमाम पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को शक्ति और पोषण मिलता है। अगर बच्चे दाल नहीं खाते है तो आप उन्हें मिक्स दाल की पकौड़ी या वड़ा बनाकर खिला सकती है। बच्चों को खाने में पसंद भी आएगी और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। तो चलिए जानते हैं मिक्स दाल का वड़ा।

पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

मिक्स दाल का वड़ा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

एक छोटी कटोरी मूंग दाल
एक छोटी कटोरी चना दाल
एक छोटी कटोरी मसूर दाल
एक छोटी कटोरी उड़द दाल
3-4 हरी मिर्च
8-10 लहसुन की कलियां
करी पत्ता
स्वादानुसार नमक
हींग
तलने के लिए तेल (सरसों या फिर रिफाइंड ऑयल)

मिक्स दाल का वड़ा बनाने का ये है तरीका

सबसे पहले उड़द, मूंग, मसूर और चना दाल को पानी में भिगोकर पीस लें।स्वाद के लिए नमक, मिर्च, करी पत्ता और लहसुन को पीसकर मिक्स करें।अब तेल गर्म करें और पकौड़ी या वड़ा के बैटर से बड़ा बनाएं, दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेक लें।पकोड़े तलने के बाद गरमा-गरम वड़ा या पकौड़ी को हरी चटनी के साथ सर्व करें।

पढ़ें :- IND vs NZ : क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, पहली पारी में बल्लेबाजों ने घुटने टेके
Advertisement