Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sunny Deol की ‘सूर्या’ में होगा बड़ा ट्विस्ट, रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे सनी देओल, जानिए फिल्म की कहानी

Sunny Deol की ‘सूर्या’ में होगा बड़ा ट्विस्ट, रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे सनी देओल, जानिए फिल्म की कहानी

By Harsh 
Updated Date

Bollywood Updates: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या’ अपने फर्स्ट लुक के बाद से चर्चा में है। एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रज्ञा जायसवाल, रवि किशन, मनीष वाधवा, टीनू आनंद और जीशु सेनगुप्ता नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है। फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पढ़ें :- India's Got Latent 2 : पीएम मोदी की नकल कर रहे कंटेस्टेंट ने कुणाल कामरा को किया रोस्ट,देखें Video Viral

बूढ़े दंपति की हत्या से शुरू होगी कहानी

फिल्म में सनी देओल सूर्या नाम के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी की शुरुआत एक बुजुर्ग दंपति की हत्या की गुत्थी सुलझाने से होती है। सूर्या अपनी तेज जांच के दम पर कुछ ही घंटों में हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ होने का पता लगा लेता है। लेकिन इसके बाद कहानी एक ऐसा मोड़ लेती है, जो पूरे मामले को बदल देता है।

पूर्व पत्नी की मौत के पीछे छिपा है राज

कहानी में सूर्या की पूर्व पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो जाती है। दोनों काफी समय पहले अलग हो चुके होते हैं और उनकी बेटी की भी मौत हो चुकी होती है। परिवार पहले अपनी बेटी के अंग दान कर चुका था और अब पूर्व पत्नी के अंग भी दान करने का फैसला होता है। लेकिन पत्नी की मौत की जांच के दौरान सूर्या को शक होता है कि यह महज हादसा नहीं था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद एक दूसरी गाड़ी में उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई। सूर्या इस गाड़ी का पता लगाकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करता है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 11वीं गिरफ्तारी, बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज

अस्पताल के भीतर चल रहा था खतरनाक खेल

जांच आगे बढ़ने पर सूर्या को अंगों की अवैध तस्करी से जुड़े कथित नेटवर्क का पता चलता है। कहानी के मुताबिक, अस्पताल में अंगदान के जरिए मिले अंगों को जरूरतमंदों की मदद के बजाय महंगे दामों पर विदेशियों को बेचा जा रहा था। इसके लिए कथित तौर पर ऐसे लोगों को निशाना बनाया जाता था, जिनके अंग संभावित मरीजों से मेल खाते थे। हादसे का रूप देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता और फिर अंग निकालने के लिए ब्रेन डेड घोषित करने की साजिश रची जाती थी।

सूर्या की मौत के बाद खुलेगा सबसे बड़ा राज

कहानी में आगे सूर्या भी एक सड़क हादसे का शिकार हो जाता है। उसे अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसकी मौत हो जाती है। हालांकि, इससे पहले वह पूरे मामले के सबूत जुटाकर एक फाइल अपने दोस्त को सौंप देता है। जब यह फाइल अदालत में पेश होती है, तो कथित अंग तस्करी नेटवर्क का सच सामने आता है।

फिल्म की कहानी में सूर्या अपनी जान की कीमत पर अस्पताल के इस कथित काले कारोबार का पर्दाफाश करने की कोशिश करता है। हालांकि, फिल्म की कहानी और इसके ट्विस्ट को लेकर सामने आई जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- करोड़ों की दौलत, फिर भी देसी अंदाज! दरभंगा के गांव में लुंगी-टीशर्ट पहन दालान पर बैठे संजय मिश्रा
Advertisement