1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. सनी लियोनी ने दूसरी बार रचाई शादी, साथ जीने-मरने की खाई कसमें

सनी लियोनी ने दूसरी बार रचाई शादी, साथ जीने-मरने की खाई कसमें

Sunny Leone Married Second Time : बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी (Sunny Leone) इस वक्त अपनी किसी तस्वीर या बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में नहीं है। इस बार सनी लियोनी (Sunny Leone) के चर्चा में आने की वजह उनकी दूसरी शादी है। डेनियल वेबर (Daniel Weber) संग शादी के 13 साल बाद आखिर सनी ने किससे दूसरी बार शादी रचाई है, ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं?

By santosh singh 
Updated Date

Sunny Leone Married Second Time : बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी (Sunny Leone) इस वक्त अपनी किसी तस्वीर या बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में नहीं है। इस बार सनी लियोनी (Sunny Leone) के चर्चा में आने की वजह उनकी दूसरी शादी है। डेनियल वेबर (Daniel Weber) संग शादी के 13 साल बाद आखिर सनी ने किससे दूसरी बार शादी रचाई है, ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं? तो आइए आपको बताते हैं कि सनी ने किसके साथ जीने-मरने की कसमें खाई है?

पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

पढ़ें :- Asian Games 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल 1-0 चीन को हराया, 44 साल बाद जीता सोना

सनी लियोनी ने किससे की दूसरी बार शादी?

दरअसल, सनी लियोनी (Sunny Leone) ने जिससे दूसरी शादी की है वो कोई और नहीं बल्कि उनके पति डेनियल वेबर (Daniel Weber)  ही हैं। जी हां, सनी ने दूसरी शादी नहीं रचाई है, बल्कि अपने पति संग ही दूसरी बार सादी की है। सनी और डेनियल ने इससे पहले साल 2011 में शादी की थी। वहीं शादी के 13 साल बाद इस जोड़े ने मालदीव में दोबारा शादी की है और अपने तीनों बच्चों के सामने दोबारा सारी कसमें दोहराई हैं।

पढ़ें :- Video Viral-महिला टीचर से स्कूल मैनेजर, बोला-‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं… '

सफेद गाउन में दिखीं राजकुमारी जैसी

सोशल मीडिया पर डेनियल वेबर (Daniel Weber)  और सनी लियोनी (Sunny Leone)  की दूसरी शादी की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में सनी लियोनी (Sunny Leone ) व्हाइट रंग के गाउन में ‘बेबी डॉल’ जैसी नजर आ रही हैं। तो वहीं डेनियल वेबर (Daniel Weber)   भी सफेद रंग के सूट में काफी डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। अब कपल की शादी तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच सनसनी मच गई है। जहां एक तरफ फैंस सोशल मीडिया पर डेनियल वेबर और सनी लियोनी (Sunny Leone ) को दूसरी शादी की बधाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ डेनियल वेबर (Daniel Weber)   और सनी लियोनी (Sunny Leone ) की शादी का लुक भी नेटिजंस को काफी पसंद आ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...