1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Super 8s Scenario: तीन वर्ल्ड चैंपियन्स समेत 4 बड़ी टीमों की हालत खस्ता, सुपर-8 में पहुंचना हुआ मुश्किल

Super 8s Scenario: तीन वर्ल्ड चैंपियन्स समेत 4 बड़ी टीमों की हालत खस्ता, सुपर-8 में पहुंचना हुआ मुश्किल

Super 8s Scenario: अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में कुछ बड़ी टीमों को उलटफेर का सामना करना पड़ा है और उनके टूर्नामेंट के अगले पड़ाव यानी सुपर-8 में पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि तीन वर्ल्ड चैंपियन्स टीमें टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लीग स्टेज 26 मैचों के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 मैचों के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के लिए टूर्नामेंट के अगले पड़ाव में पहुंचना मुश्किल हो गया है। बता दें कि पाकिस्तान (2009), इंग्लैंड (2010 व 2022) और श्रीलंका (2014) टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी हैं।

इन टीमों के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका

टूर्नामेंट के लीग स्टेज के 14 मैच (26 मैच के बाद) अभी खेले जाने हैं। जिसमें यूएसए, अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड अपने बचे आखिरी मैच जीत जाते हैं, तो उनके सुपर-8 में पहुंचने का मौका है। इसके अलावा ग्रुप ‘डी’ में बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच टक्कर है, जिनको क्वालिफाई करने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैचों को जीतना होगा।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...