1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Gochar 2025 : सूर्य देव आज करेंगे राशि कर्क में प्रवेश , गोचर के शुभ प्रभाव से ये राशियां होंगी मालामाल

Surya Gochar 2025 : सूर्य देव आज करेंगे राशि कर्क में प्रवेश , गोचर के शुभ प्रभाव से ये राशियां होंगी मालामाल

सूर्य देव का गोचर कर्क राशि में 16 जुलाई बुधवार को हो रहा है। अग्नि तत्व के स्वामी सूर्य मिथुन राशि से जल तत्व की राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Gochar 2025 :  सूर्य देव का गोचर कर्क राशि में 16 जुलाई बुधवार को हो रहा है। अग्नि तत्व के स्वामी सूर्य मिथुन राशि से जल तत्व की राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। यहां यूर्य देव पूरे एक माह रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन का  बड़ा महत्व है। ग्रहों के राजा सूर्य देव अपने मित्र चंद्रदेव के घर में विराजमान रहेंगे। सूर्य के दक्षिण दिशा की ओर गति करने से कई राशियों को लाभ मिलने की संभावना है।कर्क राशि में सूर्यदेव के साथ बुध देव की युति से संवाद प्रभावशाली होगा।

पढ़ें :- Shukra Vakri : प्रेम के कारक शुक्र देव 3 अक्टूबर से होंगे वक्री, पुराने रिश्तें होंगे मजबूत

जहां इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, वहीं कर्क, वृषभ, धनु और मीन राशि के लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं आपकी राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव क्या पड़ेगा और साथ ही जानिए उपाय भी।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा।आत्मविश्वास शिखर पर होगा।  संपर्कों का इस्तेमाल करेंगे। लेखन, शिक्षण आदि से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा होने वाला है। संबंध मजबूत होंगे। यात्रा अनुकूल रहेगी।

कर्क
कर्क राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। ऐसे में आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे।  नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने रंग रूप में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

धनु
सूर्य का गोचर धनु राशि में 8 वें भाव में हो रहा है। यह भाव परिवर्तन, भावनात्मक गहराई का प्रतिनिधित्व करता है। आर्थिक मामलों को सुलझा सकते हैं। किसी डर से आपको छुटकारा मिल सकता है। वित्तीय मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं।

पढ़ें :- 20 सितंबर 2026 का राशिफल: आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

मीन
मीन राशि के 5वें भाव में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मन आपका प्रसन्न रहेगा। नए रिश्तों की खोज के लिए यह समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र से लेकर निजी जीवन में आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। आप उत्साहित महसूस करेंगे। इसके साथ ही आपका कलात्मक पक्ष मजबूत हो सकता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...