Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, बोले- 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और टी-20 वर्ल्ड कप तक कप्तानी करने की थी उम्मीद

कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, बोले- 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और टी-20 वर्ल्ड कप तक कप्तानी करने की थी उम्मीद

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पहली बार कप्तानी छिनने पर बात की। उन्होंने कहा कि मैं करीब डेढ़ महीने तक घर बैठकर सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Former cricketer Aakash Chopra) के यूट्यूब चैनल पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वे 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक (2028 Los Angeles Olympics) और अगले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) तक टीम की कप्तानी करेंगे।

पढ़ें :- सूर्यकुमार यादव जल्द ही करेंगे टीम में वापसी, कड़ी मेहनत से सब ठीक होने की है उम्मीद

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026)  जीतने के बाद सिलेक्शन कमेटी (Selection Committee) ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया। यहां तक आयरलैंड और इंग्लैंड की टीम में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। सिलेक्टर्स ने उनके खराब फॉर्म को इसकी वजह बताया। सूर्यकुमार ने टीम से बाहर होने के अपने शुरुआती रिएक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने टीम में अपना नाम नहीं देखा, तो वह गुस्सा होने के बजाय मुस्कुरा दिए। चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हुए सूर्या ने कहा, कि ‘जब मेरा नाम नहीं था तो मैं मुस्कुरा दिया। जब स्थितियां मेरे खिलाफ होती हैं या दबाव होता है तो मैं हमेशा मुस्कुराता हूं और शांत रहता हूं। जो समय मुझे मिला मैं उसके लिए आभारी हूं।’

शुरुआती शांति के बावजूद सूर्यकुमार ने स्वीकार किया कि बाद में इस फैसले को पचाना उनके लिए आसान नहीं था। विश्व कप और एशिया कप जीतने के बाद टीम से बाहर होना उनके लिए निराशाजनक था। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘मैं थोड़ा निराश जरूर था। जब आप दो साल में एक भी सीरीज नहीं हारे विश्व कप और एशिया कप जीता है तो आप सोचते हैं कि यही सिलसिला आगे बढ़ना चाहिए। जब सब कुछ सही चल रहा था तो फिर बदलाव का कारण क्या था? यह बात मेरे दिमाग में बार-बार आ रही थी। डेढ़ महीने तक मैं घर पर यही सोचता रहा।

2-3 पहले आया था सेलेक्टर्स का कॉल

चयन प्रक्रिया पर बात करते हुए सूर्या ने बताया कि टीम की आधिकारिक घोषणा से 2-3 दिन पहले चयनकर्ताओं ने उन्हें फोन करके अपना फैसला बता दिया था। उन्होंने बताया कि टीम की घोषणा से 2-3 दिन पहले मुझे फोन किया और कहा कि अब आगे बढ़ने (मूव ऑन करने) का समय आ गया है। मैंने कोई कड़ा रिएक्शन नहीं दिया, क्योंकि सूर्या कभी ऐसा नहीं रहा। उन्होंने जो भी फैसला लिया, टीम की भलाई सोचकर ही लिया होगा। आपने फैसला लिया और मुझे बता दिया, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

पढ़ें :- वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रव‍िड़ के बेटे की वनडे टीम में एंट्री, BCCI ने किया ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ टीम इंड‍िया का ऐलान
Advertisement