1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-महाकुंभ भगदड़ में मृत लोगों पर धीरेंद्र शास्त्री के मोक्ष वाले बयान पर भड़के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- मैं उन्हें धक्का देकर मोक्ष दे दूं…

Video-महाकुंभ भगदड़ में मृत लोगों पर धीरेंद्र शास्त्री के मोक्ष वाले बयान पर भड़के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- मैं उन्हें धक्का देकर मोक्ष दे दूं…

Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में मारे गए लोगों पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) के मोक्ष वाले बयान पर उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज (Swami Avimukeshwarananda Maharaj, Shankaracharya of Jyotirmath at Joshimath, Uttarakhand) ने भड़क गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में मारे गए लोगों पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) के मोक्ष वाले बयान पर उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज (Swami Avimukeshwarananda Maharaj, Shankaracharya of Jyotirmath at Joshimath, Uttarakhand) ने भड़क गए हैं। शंकराचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri)  को लेकर कहा कि अगर वो भी मोक्ष पाने के लिए तैयार हैं तो हम उन्हें मोक्ष दिलाने के लिए तैयार हैं।

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान

दरअसल धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) ने महाकुंभ भगदड़ (Mahakumbh Stampede) को लेकर कहा था कि महाकुंभ में हुई ये घटना निंदनीय है, लेकिन एक बात कहूं, यह महाप्रयाग है। यहां मरा कोई नहीं है। हां असमय चले गए तो दुख तो है, लेकिन जाना तो एक दिन सबको है। कोई पहले चला गया, कोई बाद में जाएगा। यहां जो मरे हैं उनकी मृत्यु नहीं हुई है बल्कि उनको मोक्ष मिला है।

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा

हम उनको मोक्ष कराने के लिए हैं तैयार: शंकराचार्य

धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri)  के बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Swami Avimukeshwarananda Maharaj, ) नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि अगर उन्हें भी मोक्ष पाना है तो हम उन्हें भी मोक्ष दिलाने के लिए तैयार हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि इन्हीं का मोक्ष करवा दो, अगर वो तैयार हों, तो हम अभी उनका धक्का मारकर उनका भी मोक्ष कराने के लिए तैयार हैं। अगर वो कहते हैं कि मोक्ष हो गया। देखिए, किसका मोक्ष हो गया किसका नहीं, अलग बात है। इस तरह से पैरों के नीचे कुचल-कुचलकर, दम घुटकर जो बच्चे, जो माताएं-बहनें, जो वृद्ध मरे हैं, मोक्ष हो गया है बहुत सरल है कह देना। इनमें से कोई तैयार हों। कृपया करके पधारें घोषण करें कि मेरा भी मोक्ष करा दीजिए।हम तैयार हैं, हम कूद पड़ेंगे इनके ऊपर।

इससे पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Avimukeshwarananda) ने भगदड़ में हुई मौतों के बारे में जानकारी छिपाने को लेकर यूपी प्रशासन पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी (CM Yogi) का इस्तीफा भी मांग लिया था।

मौनी अमावस्या के दिन मची थी भगदड़

बता दें कि मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya)  के पर्व पर अमृत स्नान से पहले देर रात संगम नोज पर भगदड़ मच गई थी। सरकार के तरफ से जारी बयान के अनुसार 30 लोगों की मौत हो गई और 90 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद अमृत स्नान को रोक दिया गया था। हालांकि बाद में अखाड़ों ने संगम में स्नान किया था।

पढ़ें :- दुनिया खत्म हो जाएगी, स्वर्ग का लालच दिया: केन्या के ईसाई धर्मगुरू ने 190 बच्चों को भूखा मारा: 400 शव मिलें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...