1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Swapnil Kusale: शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास, भारत के खाते में तीसरा मेडल

Swapnil Kusale: शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास, भारत के खाते में तीसरा मेडल

Swapnil Kusale: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के खाते में एक और मेडल आ गया है। ओलंपिक खेलों के छठे दिन स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रचते हुए शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मे़डल हासिल किया है। भारत ने अब तक तीनों मेडल शूटिंग के अलग-अलग इवेंट्स में अपने नाम किए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UPSC के 100 साल पूरे, PM मोदी बोले- विकसित भारत के लिए चाहिए नेशन फर्स्ट और सिटिजंस फर्स्ट वाली सोच, फ्लाईदुबई के पायलट की भी सराहना की

पेरिस ओलंपिक के छठे दिन शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में भारत के स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले ने तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए। वहीं, लियू युकुन ने कुल 463.6 अंक हासिल कर गोल्ड पर कब्जा किया, जबकि यूक्रेन के सेरही कुलीश ने कुल 461.3 अंक स्कोर करके सिल्वर मेडल जीता।

पेरिस ओलंपिक में भारत के मेडल

10 मीटर एयर पिस्टल महिला (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मे़डल (मनु भाकर)

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मे़डल (मनु भाकर, सरबजोत सिंह)

पढ़ें :- तृणमूल कांग्रेस के चार फ्रीज बैंक खातों पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मे़डल (स्वप्निल कुसाले)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...