Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Symptoms of calcium deficiency: शरीर के लिए बेहद जरुरी होता है कैल्शियम, कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

Symptoms of calcium deficiency: शरीर के लिए बेहद जरुरी होता है कैल्शियम, कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Symptoms of calcium deficiency:  शरीर के लिए कैल्शियम बेहद जरुरी पोषक तत्व होता है। हड्डियों से लेकर दांत के लिए कैल्शियम बेहद जरुरी होता है उम्र के साथ साथ शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। खासकर महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ कैल्शियम की कमी होती जाती है। न्यूट्रिशियन के अनुसार कैल्शियम की कमी होने पर महिलाओं के शरीर में लक्षण नजर आने लगते है।

पढ़ें :- UP News : बच्ची का टूटा था दाया हाथ, चढ़ा दिया प्लास्टर बाएं हाथ में, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल

महिलाओं में कैल्शियम की कमी दूध दही पनीर औऱ हरी सब्जियों का कम सेवन करने से हो सकता है। 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी होना शुरु हो जाता है। जिसे मेंटन रखना बेहद जरुरी होता है।

कैल्शियम की कमी होने पर शरीर में ये लक्षण दिखने लगते है। कैल्शियम की कमी होने पर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक दर्द होता है। इसके अलावा हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम बहुत जरुरी होता है।शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों औऱ दांतो में दर्द औऱ दिक्कतें होने लगती है।

कैल्शियम सक्रिय मांसपेशियों के काम करने के लिए एक ज़रूरी तत्व है, खासकर संकुचन और आराम के लिए। इसलिए, कैल्शियम की कमी से मांसपेशियों में कमज़ोरी हो सकती है, और महिलाएं शरीर में ऐंठन, मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द से परेशान रह सकती हैं।

कम कैल्शियम के कारण अच्छी नींद लेने के बाद भी ऊर्जा का स्तर कम रहता है। कैल्शियम मुख्य रूप से एनर्जी मेटाबॉलिज्म में शामिल होता है और अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो इससे लगातार सुस्ती और थकान हो सकता है। इसके अलावा शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर नाखुन तेजी से टूटने लगते है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हरीश रावत, बोले-योगी जी, इधर-उधर की बात न करो, यह बताओ कि काफिले क्यों लूटे हैं?
Advertisement