T20I Rankings : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें बल्लेबाजों की लिस्ट में तख्तापलट हुआ। भारत के विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) नए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक पायदान चढ़कर हमवतन अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से नंबर-1 का ताज छीना है। ईशान के खाते में फिलहाल 876 रेटिंग अंक हैं। अभिषेक 869 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भारतीय ओपनर करीब 12 महीनों से टॉप पर था लेकिन ईशान ने महज 6 मीहनों के अंदर उनका सिंहसान हिला दिया।
पढ़ें :- पाकिस्तान के स्टार स्पिनर मोहम्मद नवाज पर ICC की बड़ी कार्रवाई, डोपिंग उल्लंघन में 3 महीने का बैन
ईशान ने जनवरी में वापसी की थी दरअसल, ईशान ने दो साल भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद इस साल जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में समेत शानदार प्रदर्शन किया लेकिन हाल ही में आयरलैंड दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने यहां एक रन के अलावा 12 का स्कोर बनाया। अभिषेक ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 49 रनों की पारी खेली थी जबकि दूसरे मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए। भारत को सीरीज में 0-2 से ऐतिहासिक हार मिली थी।
Here is Latest T20I batting Rankings:
Ishan Kishan New No.1 batter in T20I format
pic.twitter.com/vsMoiRQBXT — 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) July 1, 2026
पढ़ें :- आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली, दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ा 'दादा' का नाम
ईशान ने खास क्लब में एंट्री मारी ईशान ने एक खास क्लब में एंट्री मारी है। वह टी20 बैटर्स की रैंकिंग में टॉप पोजीशन पर पहुंचने वाले भारत के चौथे पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। ईशान, अभिषेक के अलावा विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने यह कारनामा अंजाम दिया। सूर्या अब भारतीय टीम से बाहर हैं। उनसे कप्तानी भी छीनी जा चुकी है। वह एक स्थान लुढ़कर आठवें पर चले गए हैं। टॉप-10 में चार भारतीय बल्लेबाज हैं। तिलक वर्मा छठे नंबर पर बरकरार हैं। उन्होंने दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। पाकिसतान के साहिबजादा फरहान तीसरे नंबर पर हैं।
ऑलराउंडर शिवम दुबे आगे बढ़े वहीं, आयरलैंड के कप्तान और बल्लेबाज लोरकन टकर (चार पायदान ऊपर 77वें पर) और रॉस अडायर (छह पायदान ऊपर 84वें पर) ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रैंकिंग में सुधार किया है। तेज गेंदबाज मैथ्यू हम्फ्रीज (एक पायदान ऊपर 25वें पर) ने सीरीज में चार विकेट लिए। उन्होंने T20I बॉलर्स की लिस्ट में अपने करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल की है। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान नंबर-1 टी20 गेंदबाज हैं। भारत के शिवम दुबे (तीन पायदान ऊपर सातवें पर) और आयरलैंड के गैरेथ डेलानी (चार पायदान ऊपर 24वें पर) और हैरी टेक्टर (आठ पायदान ऊपर 38वें पर) ने ऑलराउंडर्स की अपडेटेड रैंकिंग में आगे बढ़े हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर हैं।