आगरा: आगरा के ताजमहल परिसर से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई बंदर ताजमहल परिसर में बने वजू टैंक के पानी में कूदकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बंदरों का यह अंदाज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।
पढ़ें :- पार्क में बैठे कपल पर टूट पड़े 8 लड़के, बदसलूकी का विरोध किया तो बरसाए लाठी-डंडे! BJP नेता ने बताया 'कट्टरपंथ'
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदरों का एक झुंड अचानक टैंक के पास पहुंचा और देखते ही देखते पानी में छलांग लगाने लगा। कुछ बंदर तैरते दिखाई दिए तो कुछ पानी में उछल-कूद करते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हाए गर्मी…
ताज महल के फव्वारे में बंदरों की छप्पक छईया…। pic.twitter.com/05MQcxDnKT— Sajid Ali (@Sajidali_Journo) June 4, 2026
पढ़ें :- डीजे का बेस या भूकंप? इतना तेज बजा कि कांपने लगी सड़क और बिरयानी के भगोने; वीडियो देख लोग हैरान
गर्मी से राहत का अनोखा तरीका
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों आगरा में तापमान काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में बंदर भी गर्मी से बचने के लिए पानी का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बंदरों को काफी देर तक पानी में खेलते देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “बंदरों का वॉटर पार्क” बताया, जबकि कुछ ने कहा कि गर्मी से राहत पाने का यह सबसे अनोखा तरीका है। ताजमहल में बंदरों की यह मस्ती अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।