1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म ठग लाइफ रिलीज से पहले ही तमिलनाडु सरकार सरकार ने लिया ये फैसला, कमल हासन की हो गई बल्ले-बल्ले

फिल्म ठग लाइफ रिलीज से पहले ही तमिलनाडु सरकार सरकार ने लिया ये फैसला, कमल हासन की हो गई बल्ले-बल्ले

तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government )  का अभिनेता कमल हासन (Actor Kamal Haasan) की फिल्म ठग लाइफ (Film Thug Life) के रिलीज से पहले लिए गये फैसले से फिल्म ठग लाइफ को बहुत फायदा होगा। ,

By santosh singh 
Updated Date

बॉलीवुड। तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government )  का अभिनेता कमल हासन (Actor Kamal Haasan) की फिल्म ठग लाइफ (Film Thug Life) के रिलीज से पहले लिए गये फैसले से फिल्म ठग लाइफ को बहुत फायदा होगा। बताते चलें कि 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में अभिनेता कमल हासन (Actor Kamal Haasan)  की फिल्म ठग लाइफ रिलीज होगी। रिलीज से पहले तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government )  ने फिल्म उद्योग को बड़ी राहत दी है।

पढ़ें :- बिग बॉस 20 को लेकर 'लॉक अप' विनर श्रेया कालरा का शॉकिंग बयान, शो में एंट्री से किया इनकार

राहत की बात करें तो तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government )  ने इस फिल्म से आधिकारिक तौर पर स्थानीय निकाय मनोरंजन कर को आधा कर दिया है। टैक्स घटा कर 8 फीसदी से 4 फीसदी कर दिया है। यह नया फैसला 7 मई 2025 से लागू हो गया है।

बताते चलें कि सरकार ने यह फैसला फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए किया है। इसके लिये एफईएफएसआई (FEFSI )  ने सरकार को धन्यवाद दिया फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI ) ने फिल्म इंडस्ट्री की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) का शुक्रिया अदा किया है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता कमल हासन (Actor Kamal Haasan)  ने सरकार से इससे पहले तमिल फिल्मों पर कर को कम करने की अपील की थी।

पढ़ें :- तेज प्रताप का छलका दर्द, बोले- 'मेरे साथ गद्दारी हुई'; खुद को बताया बाहुबली, कौन है कटप्पा?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...