Tata Tiago EV : टाटा मोटर्स अपनी टियागो ईवी को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने 28 मई को होने वाले आधिकारिक लॉन्च से पहले नेक्स्ट-जेन टाटा टियागो ईवी की पहली झलक दिखा दी है। वहीं नई टियागो की डिजाइन की बात करें तो इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिलेगा, जहां कार अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक नजर आ रही है।
पढ़ें :- 3.5 लाख की कार पर टूटे लोग, 32km माइलेज वाली कार की सेल में अचानक 254 फीसदी का उछाल
नई टियागो के बैटरी पैक और रेंज में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, यानी मौजूदा मॉडल की भरोसेमंद परफॉर्मेंस नए डिजाइन के साथ जारी रहेगी।
प्रीमियम और एयरोडायनामिक लुक
नई टियागो ईवी का फ्रंट फेस पूरी तरह बदल दिया गया है। कार में अब छोटे रेक्टेंगुलर एलईडी हेडलैम्प दिए गए हैं, जो पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और क्लीन लुक देते हैं। पुराने मॉडल की अलग-अलग डिजाइन लाइनों की जगह अब वन-पीस फ्रंट डिजाइन देखने को मिलता है। इससे कार का लुक ज्यादा प्रीमियम और एयरोडायनामिक लगता है।
फीचर्स की बात करें तो मौजूदा मॉडल वाले कई फीचर्स नए मॉडल में भी जारी रह सकते हैं। टाटा संभवतः इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और मल्टिपल ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स बरकरार रखेगी।
बैटरी
नेक्स्ट-जेन टियागो EV में मौजूदा मॉडल वाला 19.2kWh और 24.0kWh बैटरी पैक ही देखने को मिलेगा। छोटे बैटरी पैक वाला वेरिएंट 223 किलोमीटर की MIDC रेंज ऑफर करता है, जबकि बड़े बैटरी पैक वाला मॉडल 293 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है।
पढ़ें :- Maruti Suzuki Price Hike : मारुति की कारें महंगी हो जाएंगी , जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें
ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े जानकार मानते हैं कि टियागो EV का यही डिजाइन अपडेट आगे चलकर टिगोर EV में भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में टाटा अपनी एंट्री-लेवल ईवी लाइनअप को नए डिजाइन के साथ मजबूत करने की तैयारी में है।