1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आदर्श जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

आदर्श जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

आदर्श जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

पढ़ें :- सपा किसी भी हालत में BJP को चुनौती देने की स्थिति में नहीं, अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता: केशव मौर्य

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने शिक्षकों को तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर की। स्वागत गान के साथ हुए अभिनंदन से विद्यालय परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। इसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भारत रत्न एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाध्यापक अजय जायसवाल ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अजय जायसवाल ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान देने का कार्य नहीं करता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण भी करता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में विष्णु देव, भूपेन्द्र सिंह, सपना कुमारी, सावित्री जायसवाल, बरखा जायसवाल, साक्षी कांदू, नैना गौड़, लक्ष्मी यादव, नंदनी धुरिया, बंदना यादव और शशि मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के प्रति व्यक्त किए गए सम्मान और स्नेह ने गुरु-शिष्य के आत्मीय संबंधों की सुंदर झलक प्रस्तुत की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

पढ़ें :- मेरठ में फिर दहले Delivery Boys, खराब सड़क के चलते ऑर्डर कैंसिल करने पर हुआ विवाद

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...