1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Team India Good News: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिली गुड-न्यूज! इस नियम में हुआ बदलाव

Team India Good News: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिली गुड-न्यूज! इस नियम में हुआ बदलाव

Team India Good News: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने पहुंची टीम इंडिया दुबई पहुंची है। टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले के खिलाड़ियों को राहत पहुंचाने वाली खबर है। बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों को लेकर जारी किए 10 सूत्रीय दिशानिर्देश में एक बड़ा बदलाव किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Team India Good News: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने पहुंची टीम इंडिया दुबई पहुंची है। टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले के खिलाड़ियों को राहत पहुंचाने वाली खबर है। बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों को लेकर जारी किए 10 सूत्रीय दिशानिर्देश में एक बड़ा बदलाव किया है।

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल

दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए 10 सूत्रीय दिशानिर्देश जारी किए थे। जिनमें उनकी यात्रा से लेकर सामान तक को लेकर कड़े नियम बनाए गए थे। इनमें एक नियम यह था कि बड़े दौरे पर खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार हर समय ट्रेवल नहीं करेगा और एक निश्चित अवधि के लिए ही परिवार खिलाड़ियों के साथ रहेगा। हालांकि, अब बोर्ड ने अपने नियमों में थोड़ी सी ढील दी है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने सिर्फ एक मैच के लिए खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने और मैच देखने की अनुमति दी है। इस मुद्दे को लेकर टीम मैनेजमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया से मुलाकात की थी। जिसके बाद नियमों में ढील दी गयी है। तय हुआ है कि खिलाड़ी एक मैच के लिए अपने परिवार को बुला सकते हैं। हालांकि, खिलाड़ी को बोर्ड को बताना होगा कि किस मैच के लिए वे अपने परिवार को बुला रहे हैं। जिससे नियम की पारदर्शिता हो।

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी छोटा टूर्नामेंट है। ऐसे में परिवार को खिलाड़ियों के साथ रहने और वीवीआईपी बॉक्स से मैच देखने की अनुमति नहीं होगी। फिलहाल, नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोर्ड की अनुमति के बाद ही खिलाड़ियों को परिवार को साथ रखने की छूट दी जाएगी। बता दें कि 45 या इससे ज्यादा दिन के विदेश दौरे पर दो सप्ताह ही खिलाड़ी परिवार साथ में रह सकते हैं। अगर दौरा छोटा है तो एक सप्ताह से ज्यादा का समय खिलाड़ी अपने परिवार के साथ ट्रेवल नहीं करेंगे।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...