1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया को मिला एक अनोखा गेंदबाज, जिसे छक्का मारने के बाद आउट हो जाते हैं बल्लेबाज

टीम इंडिया को मिला एक अनोखा गेंदबाज, जिसे छक्का मारने के बाद आउट हो जाते हैं बल्लेबाज

Naman Dhir's Bowling : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में एक अनोखी बात सामने आयी है, जो किसी बड़े इत्तेफाक से कम नहीं। इस सीरीज में डेब्यू करने वाले ऑल राउंडर नमन धीर की गेंदबाजी पर छक्का लगाने के बाद बल्लेबाज आउट हो जाते हैं। ये घटना एक बार नहीं बल्कि पांच बार हुई है। जिसको लेकर बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नमन धीर को छक्का मारना आपके अपने जोखिम पर होगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

Naman Dhir’s Bowling : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में एक अनोखी बात सामने आयी है, जो किसी बड़े इत्तेफाक से कम नहीं। इस सीरीज में डेब्यू करने वाले ऑल राउंडर नमन धीर की गेंदबाजी पर छक्का लगाने के बाद बल्लेबाज आउट हो जाते हैं। ये घटना एक बार नहीं बल्कि पांच बार हुई है। जिसको लेकर बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नमन धीर को छक्का मारना आपके अपने जोखिम पर होगा।

पढ़ें :- उदयवीर सिद्धू ने ISSF विश्व कप में रचा इतिहास, डेब्यू सीनियर वर्ल्ड कप फ़ाइनल में जीता गोल्ड मेडल

दरअसल, नमन धीर ने इस सीरीज में और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक तीन मैच खेलकर 5 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले और तीसरे टी20 में एक खास पैटर्न देखने को मिला। पहले मैच में नमन के नाम तीन विकेट रहे। इस दौरान नमन धीर 12वां ओवर डालने आए और ओवर की तीसरी गेंद पर शाई होप ने छक्का जड़ा, फिर चौथी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने छक्का जड़ा और अगली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं, शमार स्प्रिंगर ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर नमन की गेंद पर छक्का मारा और अगली गेंद पर आउट हो गए।

पहले मैच का पैटर्न तीसरे टी20 में भी देखने को मिला। इस मैच में नमन धीर को कप्तान श्रेयस अय्यर ने पवारप्ले खत्म होते ही गेंद थमा दी। जिसके बाद 7वें ओवर की सिमरन हेटमायर ने उन्हे पहले चौका और फिर छक्का जड़ा, इसके अगली ही गेंद में वह कैच आउट हो गए। इसके बाद 11वें ओवर में कामिल पूरन ने नमन की गेंदबाजी के दौरान तीन छक्के जड़े, लेकिन तीसरा छक्का जड़ने के बाद ही वह आउट हो गए। मैच के दौरान कमेंटेटर्स को इस पैटर्न की चर्चा करते सुना गया।

बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेहमान टीम 209 रन ही बना सकी। इस मैच में भारत ने 14 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

पढ़ें :- BCCI पर मोहम्मद शमी ने कसा तंज, बोले- टीम इंडिया में दोबारा मौका न मिला तो इससे मेरा कोई नुकसान नहीं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...