1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Team India New Batting Coach: टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच का नाम आया सामने! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हो सकती है नियुक्ति

Team India New Batting Coach: टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच का नाम आया सामने! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हो सकती है नियुक्ति

Team India New Batting Coach: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैक-टू-बैक टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है। इन दोनों सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। जहां घर पर न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए, वहीं ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों की रफ्तार का उनके पास कोई जवाब न था। वहीं, इन दोनों सीरीज में मिली हार के बाद बीसीसीआई की 11 जनवरी की रिव्यू मीटिंग हुई। जिसमें कोचिंग स्टाफ को और मजबूत करने पर विचार किया गया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

क्रिकबज के अनुसार, कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की मौजूदगी में हुई बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में फैसला हुआ है कि कोचिंग स्टाफ को और मजबूत किया जाएगा। कोचिंग स्टाफ में एक बैटिंग कोच को जोड़ा जाएगा। वर्तमान में भारत के कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच गौतम गंभीर के अलावा मोर्ने मोर्केल (गेंदबाजी कोच), अभिषेक नायर (सहायक कोच), रेयान टेन डोएशेट (सहायक कोच) और टी दिलीप (फील्डिंग कोच) शामिल हैं। फिलहाल, नायर ही बैटिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लेकिन, बीसीसीआई बैटिंग कोच के खाली पद को भरने पर विचार कर रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के नए बैटिंग कोच के रूप में शितांशु कोटक (Shitanshu Kotak) का नाम सबसे आगे चल रहा है। जो वर्तमान में इंडिया-ए टीम के हेड कोच के रूप में काम कर रहे हैं। शितांशु नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया-ए टीम के हेड कोच थे। उन्हें नई जिम्मेदारी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया जा सकता है। साल 2023 में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करने वाली भारतीय टीम के हेड कोच सितांशु कोटक थे।

शितांशु कोटक साल 2017 में गुजरात लॉयन्स टीम के वो असिस्टेंट कोच भी रहे हैं। कोटक ने बतौर हेड कोच साल 2020 में सौराष्ट्र को पहली बार रणजी खिताब दिलाया। उन्हें राहुल द्रविड़ के साल 2019 में एनसीए का अध्यक्ष बनने के बाद सितांशु को इंडिया ए का हेड कोच नियुक्त किया गया था। इंडिया ए के हेड कोच के रूप में वो बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा चुके हैं।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...