1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. आज दूसरे T20I में जिम्बाब्वे से हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया; जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

आज दूसरे T20I में जिम्बाब्वे से हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया; जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND vs ZIM 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 7 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इससे पहले शनिवार को खेले गए पहले मैच में जिम्बाब्वे ने 13 रनों से जीत हासिल करके 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज करके हिसाब बराबर करना चाहेगी। आइये जानते हैं भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- फॉर्म 6 में बदलाव पर राहुल का ECI और TCS से सवाल- क्या ऐसा करने के लिए उन पर दबाव डाला गया?

IND vs ZIM दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

IND vs ZIM दूसरा टी20 मैच कब शुरू होगा? 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार, रविवार 7 जुलाई शाम 4.30 से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 4.00 बजे टॉस होगा।

पढ़ें :- अफगानिस्तान में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

IND vs ZIM दूसरा टी20 मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) करेगा। दर्शक मैच को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे।

IND vs ZIM दूसरा टी20 मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

IND vs ZIM के बीच टी20 मैचों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पढ़ें :- अक्टूबर शुरू होते ही लगा महंगाई का झटका, बढ़ गए LPG और ATF के दाम

टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत और जिम्बाब्वे का अब तक 9 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें भारत 6 जीतों के साथ आगे है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल 3 मैच जीत पायी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...