नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) हर महीने भारत में प्रतिबंधित किए गए अकाउंट की जानकारी रिपोर्ट के जरिए साझा करता है। कंपनी अकाउंट को नियमों के उल्लंघन पर या फिर कई लोगों द्वारा उस अकाउंट की शिकायत के आधार पर अकाउंट को बैन करती है। ऐसे में क्या आपका अकाउंट भी बैन हो गया है? अगर हां तो आगे जानिए किस तरह से अकाउंट रिव्यू (Account Review) की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
व्हाट्सएप क्यों करता है अकाउंट बैन
व्हाट्सएप (WhatsApp) आमतौर पर उन अकाउंट को प्रतिबंधित करता है, जो किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल हो, कंपनी के नियमों का पालन न कर रहे हो और किसी तरह की न्यूडिटी को बढ़ावा दे रहो हो। साथ ही किसी हिंसक गतिविधियों में सम्मिलित हो। इसके अलावा किसी तरह के स्पैम, स्कैम में शामिल और यूजर्स की सुरक्षा पर खतरा हो। हालांकि, यूजर द्वारा रिव्यू भेजे जाने के बाद अकाउंट एक्टिविटी को चेक किया जाता हैं और सब कुछ सही पाने पर अकाउंट फिर से एक्टिव कर दिया जाता है।
व्हाट्सएप बैन होने पर क्या होता है?
व्हाट्सएप बैन (WhatsApp Ban) होने के बाद जब भी यूजर अपना अकाउंट खोलता है तो लिखा आता है कि इस अकाउंट को चलाने के लिए व्हाट्सएप द्वारा मंजूरी नहीं मिली है, क्योंकि इस पर प्रतिबंध लग चुका है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
व्हाट्सएप अकाउंट बैन होने पर कैसे भेजे रिव्यू?
अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट गलती से बैन हो गया है और आपने किसी तरह का कोई नियम नहीं तोड़ा है तो आप कंपनी को रिव्यू की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। ऐसे में अपना व्हाट्सएप खोलें और रिक्वेस्ट अ रिव्यू पर क्लिक करें। इसके बाद व्हाट्सएप अकाउंट (WhatsApp Account) की गतिविधि की जांच करेगा और फिर आपको जानकारी देगा। एक बार में एक ही मोबाइल नंबर की रिक्वेस्ट अ रिव्यू की अपील की जा सकती है।
वहीं, अगर आपके पास टेम्पेरिरी बैन का मैसेज आता है तो इसका मतलब है कि आप व्हाट्सएप (WhatsApp) के अवैध वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हो। ऐसे में गूगल प्ले (Google Play) और एपल प्ले स्टोर से वैध वर्जन को डाउनलोड करके उसका इस्तेमाल करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है।