Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तेलंगाना: RIMS के नवजात वार्ड में आधी रात लगी आग, 3 बच्चों की मौत; 27 नवजात थे भर्ती

तेलंगाना: RIMS के नवजात वार्ड में आधी रात लगी आग, 3 बच्चों की मौत; 27 नवजात थे भर्ती

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल​ डेस्क, पर्दाफाश।  तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित RIMS अस्पताल में सोमवार देर रात नवजात बच्चों के वार्ड में आग लगने से तीन मासूमों की मौत हो गई। हादसा स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में हुआ, जहां गंभीर हालत वाले नवजातों का इलाज चल रहा था। आग के बाद वार्ड में धुआं भर गया और अस्पताल प्रशासन को बच्चों को तुरंत दूसरी जगह पहुंचाना पड़ा।

पढ़ें :- Independence Day special: 1947 से आज तक नहीं उतरा तिरंगा, इस गांव में 80 साल से लगातार लहरा रहा तिरंगा

एसी में खराबी के बाद फैला धुआं

अधिकारियों के मुताबिक घटना रात करीब 11:50 बजे हुई। शुरुआती जांच में एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि आग की वास्तविक वजह और किसी संभावित लापरवाही का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।

हादसे के वक्त SNCU में करीब 27 नवजातों के इलाज की जानकारी सामने आई है। बचाव के दौरान बच्चों को वार्ड से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। कई बच्चों को धुएं के कारण परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें आदिलाबाद और निजामाबाद के दूसरे अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया।

CM ने दिए जांच और सुरक्षा के निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मामले की जांच के आदेश देने के साथ राज्य के अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Advertisement