1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली में 7 जगहों पर तापमान पहुंचा 50 डिग्री; चूरू में पचास के पार; जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली में 7 जगहों पर तापमान पहुंचा 50 डिग्री; चूरू में पचास के पार; जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

North India Extreme Heat: उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कई स्थानों पर तापमान ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं, जिसमें राजस्थान का चुरू, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेस्श के कई इलाके शामिल हैं, जहां पर मंगलवार को तापमान 50 डिग्री के पास व उससे अधिक दर्ज किया गया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

North India Extreme Heat: उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कई स्थानों पर तापमान ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं, जिसमें राजस्थान का चुरू, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेस्श के कई इलाके शामिल हैं, जहां पर मंगलवार को तापमान 50 डिग्री के पास व उससे अधिक दर्ज किया गया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार 28 मई को चूरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक है। इससे पहले यहां एक जून, 2019 को पारा 50.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा गंगानगर में 49.4 डिग्री, पिलानी और झुंझुनू में 49 डिग्री, बीकानेर में 48.3 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री, जैसलमेर में 48 और जयपुर में 46.6 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली में गर्मी ने 14 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां पर मुंगेशपुर में तापमान 49.9 डिग्री, नरेला में 49.9 डिग्री, नजफगढ़ में 49.8 डिग्री, जाफरपुर में 49.6 डिग्री, पूसा में 49.5 डिग्री और आयानगर में 49.6 डिग्री और रिज इलाके में 49.5 डिग्री तक दर्ज किया गया। यूपी के झांसी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री रहा। आगरा में तापमान 48.6 और वाराणसी में 47.6 डिग्री रहा।

दिल्ली-एनसीआर में जल्द मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले कुछ दिनों में प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है। 31 मई को बहुत हल्की बारिश का अनुमान का अनुमान है और इसके बाद 2-3 दिनों तक तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। बारिश के बाद 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। तपामान 43 डिग्री तक नीचे आ सकता है। एक जून को आसमान में बादल छाए रहने और कहीं- कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...