1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस का प्रभु राम विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है…प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के फैसले पर बोलीं केंद्रीय मंत्री

कांग्रेस का प्रभु राम विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है…प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के फैसले पर बोलीं केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, कांग्रेस का राम विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में जिस पार्टी ने अदालत में दस्तावेज दिया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है, उस कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने राम मंदिर के 'प्राणप्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी नहीं शामिल होंगे। कांग्रेस के इस फैसले के बाद भाजपा नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, कांग्रेस का राम विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में जिस पार्टी ने अदालत में दस्तावेज दिया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है, उस कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। इसके साथ ही कि, इंडी गठबंधन ने हमेशा सनातन का अपमान किया है। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा क निमंत्रण अस्वीकार करना उनके सनातन विरोधी सोच को दर्शाता है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस के असली चेहरो को कभी बदला नहीं जा सकता है। ये वही कांग्रेस है जिसने भगवान राम को काल्पनिक बताया था। यह वो ही कांग्रेस है जो बार-बार राम के नाम पर आलोचना करती है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। आज जब कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है तो साफ दिखता है कि देश की जनता भी आने वाले समय में इनका बहिष्कार करने वाली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...