नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनाव आयोग (Election Commission) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लगातार हमला जारी रखे हैं। मंगलवार को एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि भाजपा और ‘वोट चोरी आयोग’ के तरीके बदलते रहते हैं, और बदलते रहेंगे, मकसद बस एक ही है। किसी भी क़ीमत पर BJP की जीत, और भारत के लोकतंत्र का अंत।
पढ़ें :- अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- सरकार बनी तो आधी आबादी को 2 लाख रुपये लोन, हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा 2024 और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए वोटर जुड़ गए। मैंने तब भी कहा था और आज भी कहता हूं। यह वोट चोरी थी।
भाजपा और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके बदलते रहते हैं, और बदलते रहेंगे – मकसद बस एक ही है: किसी भी क़ीमत पर BJP की जीत, और भारत के लोकतंत्र का अंत।
महाराष्ट्र 2024 – लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए वोटर जुड़ गए। मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूँ: यह वोट चोरी थी।…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2026
पढ़ें :- IIT बॉम्बे केस के बाद चर्चा में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला, गौर करिए उनके करियर और उपलब्धियों की लंबी लिस्ट पर
उन्होंने कहा कि बंगाल 2026 SIR में जिन नामों को काटा गया, उनमें से 91 फीसदी नाम अपील के बाद वापस जोड़ने पड़े। यानी हर 10 में से 9 नाम गलत तरीके से काटे गए, और नाम चुनाव के बाद ही जोड़े गए। मैंने तब भी कहा था और आज भी कहता हूं। यह वोट चोरी थी। और अब महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, यानी हर पांचवां वोटर।
लोक सभा 2024: 9.29 करोड़
विधान सभा 2024: 9.7 करोड़
SIR 2026: 7.78 करोड़
पढ़ें :- IIT बॉम्बे के डायरेक्टर ने नहीं दिया इस्तीफा, जानें किस बयान के लिए माफी मांगी?
कौन सी लिस्ट सही थी?
वोट चोरी से बनी सरकार के लिए जनता ज़रूरी नहीं है। यही कारण है कि ये BJP न जनता की सुनती है, न उनका आदेश मानती है।