1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराबंकी में मह‍िला पुल‍िसकर्मी का हाईवे किनारे अर्द्धनग्न अवस्था मिला शव, पुल‍िस महकमे में मचा हडकंप

बाराबंकी में मह‍िला पुल‍िसकर्मी का हाईवे किनारे अर्द्धनग्न अवस्था मिला शव, पुल‍िस महकमे में मचा हडकंप

लखनऊ-बहराइच हाईवे (Lucknow-Bahraich Highway) किनारे एक मह‍िला पुलिसकर्मी की हत्या कर शव को फेंक द‍िया गया। जानकारी मि‍लते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय (Superintendent of Police Arpit Vijayvargiya) ने घटनास्थल का जायजा लिया।

By santosh singh 
Updated Date

बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाईवे (Lucknow-Bahraich Highway) किनारे एक मह‍िला पुलिसकर्मी की हत्या कर शव को फेंक द‍िया गया। जानकारी मि‍लते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय (Superintendent of Police Arpit Vijayvargiya) ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

मसौली थाना (Masauli Police Station) के बिंदौरा में बुधवार सुबह हाईवे किनारे एक शव बरामद हुआ। मसौली पुलिस (Masauli Police) मौके पर पहुंची तो देखा शव किसी पुलिसकर्मी का था। वर्दी पर लगी नेम प्लेट में विमलेश नाम लिखा था, लेकिन पीएनओ नंबर अंकित नहीं था। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।

बताया जाता है कि शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शव के साथ पड़ी मृतका की पैंट को पुलिसकर्मियों ने पहनाया। एसएचओ मसौली सुधीर कुमार सिंह (SHO Masauli Sudhir Kumar Singh) ने उच्चाधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

एसपी ने बताया कि नेम प्लेट पर विमलेश लिखा हुआ है। शव विमलेश का ही है या किसी अन्य का, इसी पुष्टि का प्रयास किया जा रहा है। शव अवश्य वर्दी में है, लेकिन मृतक पुलिसकर्मी ही है, पुष्टि के बाद ही कहा जा सकता है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत कारण स्पष्ट होगा।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...