1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र व चेहरा बलिया और मध्य प्रदेश से उजागर हुआ : अखिलेश यादव

भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र व चेहरा बलिया और मध्य प्रदेश से उजागर हुआ : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा न केवल मध्य प्रदेश से उजागर हुआ है बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है। जो लोग सोशल मीडिया से पर हैं वो हमसे बेहतर समझ रहे होंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अमेठी दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बलिया के भाजपा नेता बबन सिंह रघुवंशी के वायरल हो रहे वीडियो और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा बलिया और बिहार से उजागर हुआ है।

पढ़ें :- अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

अखिलेश यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा न केवल मध्य प्रदेश से उजागर हुआ है बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है। जो लोग सोशल मीडिया से पर हैं वो हमसे बेहतर समझ रहे होंगे। इसके साथ ही कहा, जश्न जीत का होना चाहिए सीज़ का नहीं। हमारे देश के लिए शांति सबसे सर्वोपरि है लेकिन इसके साथ-साथ हमारे मसलों में दूसरे देश इंटरफेयर ना करें वही हमारे संविधान और लोकतंत्र की पहचान रही है।

उन्होंने आगे कहा, हमारा देश शक्तिशाली हो, आर्थिक रूप से मजबूत हो, हमारी सीमाएं सुरक्षित हो, उसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी अमेठी में गुमशुदा है। जब भारतीय जनता पार्टी अपनी ही सगी नहीं है तो यह जो दल बदलू, एहसान फरामोश लोग हैं उनकी क्या सगी होगी।

साथ ही कहा, भारतीय जनता पार्टी अलग तरीके से जमीन पर काम करती है। सच्चाई तो यह है कि इस बार चित्रजीवी नहीं बचेंगे, सत्ता से जाएंगे। सुना है सरकार के लोग कह रहे हैं कि अगली बार मुंह तोड़ जवाब देंगे, क्या यह सरकार फिर हमले की तैयारी कर रही है? बल्कि जनता को भरोसा यह दिलाना चाहिए कि अब कभी भी हमारे देश पर हमला नहीं होगा।

पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक भाई, आधी आबादी और जो पीड़ित हैं, दु:खी हैं, हम उसके साथ हैं। हमें अपनी बहादुर फौज पर गर्व है, हमारे फौजी दुनिया की जो फौजें हैं उनसे कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करती है। कर्नल सोफिया के बारे में जो कहा भारतीय जनता पार्टी ने यही इनका चाल चरित्र चेहरा है।

 

पढ़ें :- मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जा सकते हैं धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप पुरी, राघव चड्ढा, पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास समेत ये नेता कैबिनेट में होंगे शमिल

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...