1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीजी सिटी में वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर विकसित हार्मोनी पार्क का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन, पार्क में संगीत की धुन संग मिलेगा सेहत का खजाना

सीजी सिटी में वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर विकसित हार्मोनी पार्क का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन, पार्क में संगीत की धुन संग मिलेगा सेहत का खजाना

यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Chief Secretary Manoj Kumar Singh) ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के तरफ से सीजी सिटी में विकसित किये गये हार्मेनी पार्क का संगीत की धुनों के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि वेस्ट-टू-आर्ट थीम (Theme of Waste to Art) पर आधारित यह पार्क शहर वासियों को समर्पित है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊः यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Chief Secretary Manoj Kumar Singh) ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के तरफ से सीजी सिटी में विकसित किये गये हार्मेनी पार्क का संगीत की धुनों के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि वेस्ट-टू-आर्ट थीम (Theme of Waste to Art) पर आधारित यह पार्क शहर वासियों को समर्पित है। यहां वेस्ट मटीरियल से बने आकर्षक स्कल्पचर्स के साथ लाइव म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और स्पोर्ट्स एरिना भी है। इससे लोग म्यूजिक के साथ फिटनेस का भी लाभ उठा सकेंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उन्होंने कहा कि म्यूजिक और फिटनेस को एक साथ संजोने वाला यह पार्क लोगों के लिए न केवल एक मनोरंजन स्थल होगा, बल्कि यह कला, पर्यावरण संरक्षण और खेल गतिविधियों के संगम का प्रतीक भी है। मुख्य सचिव ने उद्घाटन के बाद पूरे पार्क का भ्रमण किया। उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA)  के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शहर वासियों को यहां एक नया अनुभव मिलेगा।

हार्मोनी पार्क चंक गंजरिया ( CG City) में इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पीछे लगभग 12.5 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में विकसित किया गया है। इसे लखनऊ विकास प्राधिकरण ने निजी सहभागिता से लगभग 11.70 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किया है। वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर आधारित इस पार्क में 70 टन निष्प्रयोज्य सामाग्री से 32 आकर्षक मूर्तियां लगायी गयी हैं, जो विभिन्न वाद्ययंत्रों के आकार में डिजाइन की गयी हैं। इन मूर्तियों को विभिन्न प्रकार के वाद्ययंत्रों के मॉडल के साथ बनाया गया है।

इतना ही नहीं, इन वाद्ययंत्रों के प्रतिरूप के साथ-साथ 41 लाइव म्यूजिकल उपकरण भी स्थापित किये गए हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। पार्क में मनोरंजन के लिए ओपन एयर थियेटर भी है। साथ ही बच्चों व युवाओं के लिए फास्ट फॉरवर्ड स्पोर्ट्स एरिना विकसित किया गया है। इसमें बास्केटबॉल, पिकल बॉल, पैडल बॉल कोर्ट, फुटबॉल, क्रिकेट बॉक्स, मिनी गोल्फ शामिल है, जोकि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए इसे एक आकर्षक गंतव्य बनाता है।

इस मौके पर मण्डलायुक्त लखनऊ डॉ. रोशन जैकब (Divisional Commissioner Lucknow Dr. Roshan Jacob) , एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार (LDA Vice President Prathamesh Kumar) व नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह (Municipal Commissioner Indrajit Singh) समेत अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...