1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह जान गया है, ये लोग घोर परिवारवादी हैं…पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह जान गया है, ये लोग घोर परिवारवादी हैं…पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

पीएम ने आगे कहा, कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का छत्तीस का आंकड़ा है। जो आतंकी पकड़े जाते थे, उनको भी ये सपा वाले छोड़ देते थे। जो पुलिस अफसर इसमें आनाकानी करता था, सपा सरकार उसे सस्पेंड कर देती थी। इन्होंने पूरे यूपी को, पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन हो या जमीन, कब छिन जाए कोई नहीं जानता था और सपा सरकार में माफिया को भी वोटबैंक के हिसाब से देखा जाता था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार ​उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ज्येष्ठ का ये म​हीना हमारी परंपरा में विशेष होता है और इसका हर मंगलवार बहुत खास होता है। इस बार का बुढ़वा मंगल और भी विशेष है, क्योंकि 500 साल बाद ये पहला बुढ़वा मंगल होने वाला है, जब बजरंग बली के प्रभु राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजे होंगे।

पढ़ें :- 'वो रन मशीन था', 'आत्मविश्वास टूट सकता है',: यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन

उन्होंने कहा, 6 चरणों के मतदान में देश ने तीसरी बार भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार को पक्का कर दिया है। भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन क्यों बनाया? इसका सीधा-सीधा कारण है-नेक नीयत, नेक नीतियां और राष्ट्रनिष्ठा। इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह जान गया है। ये लोग घोर सांप्रदायिक हैं। ये लोग घोर जातिवादी हैं। ये लोग घोर परिवारवादी हैं। जब भी इनकी सरकार बनती है, ये लोग इसी आधार पर फैसला लेते हैं।

पीएम ने आगे कहा, कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का छत्तीस का आंकड़ा है। जो आतंकी पकड़े जाते थे, उनको भी ये सपा वाले छोड़ देते थे। जो पुलिस अफसर इसमें आनाकानी करता था, सपा सरकार उसे सस्पेंड कर देती थी। इन्होंने पूरे यूपी को, पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन हो या जमीन, कब छिन जाए कोई नहीं जानता था और सपा सरकार में माफिया को भी वोटबैंक के हिसाब से देखा जाता था।

साथ ही कहा, हमारे देश का पवित्र संविधान भी इनके (इंडी गठबंधन) निशाने पर है। ये SC-ST-OBC का आरक्षण लूटना चाहते हैं। हमारा संविधान साफ-साफ कहता है, धर्म के आधार आरक्षण हो ही नहीं सकता। 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। तब सपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था, जैसे दलितों, पिछड़ों को आरक्षण मिला है, वैसे ​ही मुसलमानों को भी आरक्षण दिया जाएगा। सपा ने कहा था, वो इसके लिए संविधान तक बदल देगी। सपा ने घोषणा की थी कि पुलिस और पीएसी में भी 15 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दिया जाएगा। ये लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किस तरह SC-ST-OBC का हक छीनने पर तुले हुए थे।

 

पढ़ें :- यूट्यूबर ध्रुव राठी की गैरमौजूदगी में दिल्ली के साकेत कोर्ट में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 31 अक्टूबर 2026 को

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...