1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Innocent Girl Viral Video: बच्ची का क्यूट वीडियो ने जीता लोगों का दिल, देख लोग बोले- बेटी हर घर में दे….

Innocent Girl Viral Video: बच्ची का क्यूट वीडियो ने जीता लोगों का दिल, देख लोग बोले- बेटी हर घर में दे….

सोशल मीडिया पर लोग अपने बच्चों के प्यारे-प्यारे वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। हाल ही में एक बच्ची का क्यूट वीडियो सामने आया है। वीडियो देखने के बाद आप भी उस बच्ची की मासूमियत के कायल हो जाएंगे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Cute Innocent Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग अपने बच्चों के प्यारे-प्यारे वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। हाल ही में एक बच्ची का क्यूट वीडियो सामने आया है। वीडियो देखने के बाद आप भी उस बच्ची की मासूमियत के कायल हो जाएंगे।

पढ़ें :- जम्मू में सनसनीखेज वारदात, 35 वर्षीय युवक की सिर में गोली लगने से मौत

बच्चे अपनी मासूमियत से सबका ध्यान खीच लेते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी बच्ची तोतली आवाज में अपने पापा को समझाते हुए कहती है, ‘मारना नहीं, मारना नहीं’। अभी बच्ची बोल ही रही थी कि उसके पापा उसकी मम्मी को मारने की एक्टिंग करते हैं। यह देखते ही बच्ची को गुस्सा आता है और वो अपने पापा को चाटा मारती है और कहती है, ‘पापा मम्मी को मारना नहीं’।

पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इसके बाद उसके पापा फिर से उसकी मम्मी को मारने की एक्टिंग करते हैं और बच्ची फिर से अपने पापा को मारते हुए कहती है ‘गंदी बात’ और अपना गुस्सा दिखाने लगती है। अपने पापा को समझाती बच्ची के इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक 68 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...