1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच का विवाद खत्म , हेरा फेरी 3 में दिखेंगे साथ

अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच का विवाद खत्म , हेरा फेरी 3 में दिखेंगे साथ

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कि फिल्म ‘हेरा फेरी3’ का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ‘हेरा फेरी’ के दोनों पार्ट्स को फैंस  ने खूब प्यार दिया हैं। अब तीसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। बीते कुछ दिन पहले इस फिल्म को लेकर एक न्यूज आई थी कि ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) को लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  और परेश रावल Paresh Rawal)  में विवाद चल रहा था।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कि फिल्म ‘हेरा फेरी3’ का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ‘हेरा फेरी’ के दोनों पार्ट्स को फैंस  ने खूब प्यार दिया हैं। अब तीसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। बीते कुछ दिन पहले इस फिल्म को लेकर एक न्यूज आई थी कि ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) को लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  और परेश रावल Paresh Rawal)  में विवाद चल रहा था। अब इस चीज़ को लेकर परेश रावल Paresh Rawal)  ने बताया कि उनमें और अक्षय के बीच में चल रहा विवाद खत्म हो गया है।

पढ़ें :- बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दिया टिकट

परेश रावल (Paresh Rawal) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। परेश का कहना है कि ये कोई विवाद नहीं है वो चाहते थे कि सब लोग साथ मिलकर मेहनत से काम करें। अब सब कुछ सुलझ गया है। इसके साथ ही परेश ने कहा कि कोई कांट्रोवर्सी नही थी। वो क्या है कि जब कोई चीज़ सबको पसंद आती है तो उसे लिए हमें थोड़ा सावधान होने कि ज़रूरत होती है। दर्शकों के लिए हमारी एक जिम्मदारी होती है कि वो लोग आपको कितना प्यार करते हैं साथ ही आप पर कितना भरोसा करते हैं। तो आप किसी चीज़ को नज़रअंदाज़ नही कर सकते हैं। हमारे बीच अब सब सुलझ गया हैं।

‘बाबू राव’ बनकर वापसी करेंगे परेश

परेश रावल (Paresh Rawal) ने ‘ हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) को लेकर कहा कि ये फिल्म वैसे ही आएगी जैसे पहले आई थी। हम अक्षय और सुनील कई साल से दोस्त हैं।

जानिए क्या था हेरा फेरी 3 को लेकर विवाद

पढ़ें :- The India Story Teaser Release: दूध और खाने में मिलावट और अस्पताल में तड़पते लोग, 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  ने परेश रावल (Paresh Rawal) पर केस कर दिया था जिसका जवाब परेश ने अपने वकील के साथ मिलकर दे दिया है। इसके बात कि जानकारी देते हुए अक्षय ने कहा कि अब ये मामला कोर्ट में सुझाया जाएगा।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...