1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूरा सिस्टम तीन-चार लोगों के लिए चलाया जा रहा है बाकी जनता महंगाई से दबी जा रही यही आर्थिक अन्याय हैः राहुल गांधी

पूरा सिस्टम तीन-चार लोगों के लिए चलाया जा रहा है बाकी जनता महंगाई से दबी जा रही यही आर्थिक अन्याय हैः राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में है। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी लगातार लोगों से मिल रहे हैं और भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ में कहा, बीजेपी सरकार ने नोटबंदी की, जीएसटी लागू हुआ। छोटे व्यापारी तबाह हो गए। देश में पॉवर, डिफेंस, हेल्थ, रिटेल, एयरपोर्ट.. किसी भी इंडस्ट्री में चुने हुए लोग हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में है। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी लगातार लोगों से मिल रहे हैं और भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ में कहा, बीजेपी सरकार ने नोटबंदी की, जीएसटी लागू हुआ। छोटे व्यापारी तबाह हो गए। देश में पॉवर, डिफेंस, हेल्थ, रिटेल, एयरपोर्ट.. किसी भी इंडस्ट्री में चुने हुए लोग हैं। यानी पूरा सिस्टम तीन-चार लोगों के लिए चलाया जा रहा है। बाकी जनता महंगाई से दबी जा रही है। यही आर्थिक अन्याय है।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

इसके साथ ही कहा, कोल इंडिया पब्लिक सेक्टर यूनिट है, लेकिन कोल इंडिया का धीरे-धीरे गला घोंटा जा रहा है। जब कोल इंडिया कमजोर हो जाएगा तो कहेंगे-चलो इसे अडानी को दे दो, वो चलाएगा। अब अगर कोल इंडिया में काम करने वाले का बेटा सपना देखे कि वो अपना बिजनेस करे, तो उसे बैंक लोन नहीं देगा। तभी मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान इनकी आवाज सुने, इनकी समस्याओं पर मीडिया में बात हो।

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी पिछड़ी जाति में पैदा नहीं हुए। गुजरात सरकार ने उनकी जाति को ओबीसी में बदल दिया। इसलिए जब मैं देखता हूं कि यहां के मेरे भाई कितनी भी मेहनत कर लें, सेना या कोल इंडिया में बड़े पदों पर नहीं जा सकते..मुझे यह अन्याय अच्छा नहीं लगता, ये मेरी आदत है।

साथ ही उन्होंने कहा, हिन्दुस्तान का युवा 8-10 घंटे मोबाइल चलाता है। यह एक प्रकार का नशा है, यह नशा आपको इसलिए लगाया जा रहा है, जिससे अडानी और अंबानी ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सकें। आप जितना ज्यादा मोबाइल उपयोग करते हैं, उतना ही ज्यादा उनका पैसा बनता है।

 

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...