1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. भारत में फिल्म ‘सरदार जी 3’ बैन, पाकिस्तान में दिलजीत और हानिया का बज रहा है डंका, दो दिन में की जबरदस्त कमाई

भारत में फिल्म ‘सरदार जी 3’ बैन, पाकिस्तान में दिलजीत और हानिया का बज रहा है डंका, दो दिन में की जबरदस्त कमाई

बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Bollywood Actor Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Film 'Sardarji 3') को लेकर जहां इंडिया में विवाद जारी है। वहीं पाकिस्तान में फिल्म को रिलीज किया गया है। पाकिस्तान में फिल्म रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही 3 करोड़ का कमाई किया है। अपने देश में तो इस फिल्म का ट्रेलर भी यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Bollywood Actor Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Film ‘Sardarji 3’) को लेकर जहां इंडिया में विवाद जारी है। वहीं पाकिस्तान में फिल्म को रिलीज किया गया है। पाकिस्तान में फिल्म रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही 3 करोड़ का कमाई किया है। अपने देश में तो इस फिल्म का ट्रेलर भी यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

फिल्म के कामयाबी को देखकर दिलजीत के खुशी का ठिकाना नही है। दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें पाकिस्तान थिएटर में आडियन्स बैठी दिख रही है और ‘सरदार जी 3’फिल्म को देखकर रिएक्शन दे रही है। उन्होने जो विडियो शेयर किया है उसमें हानिया आमिर का सीन दिख रहा है। थिएटर हाउसफुल नज़र आ रहा है। पोस्ट के साथ ही दिलजीत ने कैपशन दिया कि देश में सबसे ज्यादा 12 शो अल्ट्रा स्क्रीन पर दिखाये जाते हैं। ‘सरदार जी3’ को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है आइए और फिल्म देखते हैं।

वहीं अगर इस फिल्म कि कमाई की बात करें तो फिल्म ने मात्र दो दिन में ही 11.3 करोड़ की कमाई की है। इंडिया में पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट को आना बैन कर दिया गया है। इसके लेकर इंडिया में विवाद शुरू हो गया इसीलिए फिल्म को यहाँ नही रिलीज किया गया है।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...