1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारत में पहले 24GB RAM वाले स्मार्टफोन की होने जा रही है एंट्री, 50MP कैमरा समेत मिलेंगे कई फीचर्स

भारत में पहले 24GB RAM वाले स्मार्टफोन की होने जा रही है एंट्री, 50MP कैमरा समेत मिलेंगे कई फीचर्स

24GB RAM Smartphone : भारत में इस महीने 24GB रैम वाले पहले स्मार्टफोन की एंट्री होने जा रही है। इसके अलावा सुपर फास्ट 45W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन आईटेल (itel) की तरफ से लॉन्च किया जाएगा, जो itel P55 के रूप में लॉन्च होने वाला है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

24GB RAM Smartphone : भारत में इस महीने 24GB रैम वाले पहले स्मार्टफोन की एंट्री होने जा रही है। इसके अलावा सुपर फास्ट 45W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन आईटेल (itel) की तरफ से लॉन्च किया जाएगा, जो itel P55 के रूप में लॉन्च होने वाला है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

दरअसल, आईटेल (itel) की तरफ से itel Power Series के तहत तीन नए स्मार्टफोन- itel P55, itel P55 Plus और itel P55 T को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, इन स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इनकी डिटेल लीक हो गई है। जिसमें यह बात सामने आयी है कि itel P55 भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें 24GB रैम दी जाएगी। इसमें एक 50MP मेन कैमरे के साथ AI क्लियर डुअल कैमरा दिया जाएगा।

itel P55 कुल 24GB जीबी रैम (8 एक्चुअल रैम और +16 जीबी वर्चुअल रैम) सपोर्ट के साथ आएगा। फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। अपकमिंग itel P55 स्मार्टफोन शानदार और प्रीमियम बिल्ड के यूनीक डिजाइन होने की उम्मीद है।

itel P55+ में मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन

itel P55+ स्मार्टफोन में सुपर फास्ट 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो मॉडर्न जेन-Z जरूरतों को पूरा करेगा। यह फोन 16GB रैम सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 256GB स्टोरेज दिया जाएगा। इसमें इंडस्ट्री फर्स्ट लेदर फिनिश दिया जाएगा, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस के मामले में काफी शानदार होगा। फिलहाल, itel ने अभी तक इन तीनों स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेटा का ऐलान नहीं किया है।

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...