1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आम जनता बेहाल: गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल तक के लिए लंबी लाइनों में फंसे लोग, जिम्मेदारों के दावों की पोल खुली

आम जनता बेहाल: गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल तक के लिए लंबी लाइनों में फंसे लोग, जिम्मेदारों के दावों की पोल खुली

आम जनता बेहाल: गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल तक के लिए लंबी लाइनों में फंसे लोग, जिम्मेदारों के दावों की पोल खुली

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आम नागरिकों की रोजमर्रा की परेशानी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। कभी गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन, तो कभी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए किलोमीटर लंबी कतार—जनता का हाल ये है कि काम-धंधा छोड़कर दिन भर बस अपने नंबर का इंतजार करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- सोनौली में हाईवे के कट खुलने से व्यापारियों में खुशी, प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान

सप्ताह भर से हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध ही नहीं है, वहीं गैस एजेंसियों पर भी सिलेंडर न होने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। लोग परेशान हैं, समझ नहीं आ रहा कि करें तो करें क्या…

घर में खाना बनाने की चिंता हो या दफ्तर पहुँचने की—हर तरफ अव्यवस्था का पहाड़ खड़ा है।

उधर जिम्मेदार अधिकारी हर बार यही दावा दोहरा रहे हैं कि “कहीं कोई कमी नहीं है”, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि

– पंप पर तेल नहीं है,

पढ़ें :- लखनऊ में यूजीसी नियमों के विरोध में उतरें सैकड़ों लोग, नेताओं की निकाली सांकेतिक शव यात्रा,बोले- सवर्ण संवैधानिक अछूत

– गैस एजेंसी पर सिलेंडर नहीं है,

– और जनता दोहरी मार झेल रही है।

लोगों का कहना है कि स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है, लेकिन न कोई स्पष्ट व्यवस्था दिख रही है और न ही कोई समाधान।

आम नागरिकों की आवाज़ अब यही कह रही है—“हम काम करें या लाइन में लगें? आखिर कब खत्म होगी यह रोज़मर्रा की परेशानी?”

पढ़ें :- गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...